
वाराणसी. यूपी के गोरखपुर व फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो चुकी है। सपा व बसपा ने दोनों सीट पर गठबंधन करके नयी चुनावी पटकथा लिख दी है। बीजेपी को पहले से ही इस बात का अंदेशा था कि सपा व बसपा एक खेमे मे जा सकते हैं इसलिए बीजेपी ने बसपा के दिग्गज नेताओं को पहले ही अपनी पार्टी में मिला लिया था जो सपा व बसपा के गठबंधन की हवा निकलाने में काम आ सकते हैं।
यह भी पढ़े:-इस पार्टी के पक्ष में उतरी राजा भैया की सेना, दिलचस्प हो गयी चुनावी लड़ाई
बीएसपी पहले ही दोनों सीटों पर उपचुनाव नहीं लड़ रही थी बीएसपी के कई नेता पहले ही पार्टी छोड़ कर चले गये थे जिसका असर हुआ है कि यहां पर बसपा के पहले जैसी ताकत नहीं दिखती है। बसपा ने अब सपा को समर्थन दे दिया है। ऐसे में बीजेपी के लिए बसपा छोड़ कर आये नेता बेहद खास हो गये हैं। सपा व बसपा के वरिष्ठ नेताओं ने आपास में दो सीटों पर गठबंधन कर लिया है लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी गठबंधन होना जरूरी है तभी इसका पूरा लाभ उपचुनाव में मिल पायेगा। बीजेपी इसी बात का फायदा उठाने में जुट गयी है इसके लिए बसपा छोड़ कर आये नेताओं को सक्रिय कर दिया गया है जो बसपा के उन नेताओं व कार्यकर्ताओं को साधने में जुट गये हैं जो सपा व बसपा के गठबंधन से खुश नहीं है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के खास स्कूल के लिए नहीं मिल रहे शिक्षक, शिक्षा विभाग हुआ परेशान
बीजेपी के काम आयेंगे यह नेता
बीजेपी ने यूपी चुनाव से पहले ही बसपा के पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व संसदीय प्रत्याशी केसरी देवी पटेल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौया व बसपा के संस्थापक सदस्य व कांशीराम के सहयोगी रहे महेन्द्र पटेल के बेटे प्रवीण पटेल अब बीजेपी में है। फूलपुर में पटेल बाहुल्य सीट पर बीजेपी व सपा दोनों ने ही पटेल प्रत्याशी उतारे हैं। ऐसे में पटेल वोटों को एक करने के साथ बसपा के कैडर वोट बैंक में सेंधमारी के लिए यह नेता तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। बीजेपी ने इन नेताओं की सक्रियता बढ़ा दी है जिससे केशव प्रसाद मौर्या के इस्तीफे से खाली सीट पर फिर से भगवा फहराया जा सके।
यह भी पढ़े:-vत्रिपुरा व नागालैंड के बाद इस चुनाव में जीती बीजेपी तो आसान हो जायेगी लोकसभा 2019 की राह
सपा व बसपा गठबंधन ने पहले भी दिया है बीजेपी का झटका
सपा व बसपा गठबंधन ने पहले भी बीजेपी को झटका दिया है। सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व बसपा के संस्थापक कांशीराम ने 1993 में गठबंधन किया था। बाबरी मस्जिद प्रकरण के बाद से बीजेपी की लहर चल रही थी और बीजेपी को रोकने के लिए ही पहली बार सपा व बसपा एक साथ आये थे। सपा ने 260 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमे से 109 सीटों पर जीत मिली थी जबकि बसपा ने 163 में से 67सीटों पर विजय हासिल की थी। सपा व बसपा की कुल 176 सीट आयी थी और बीजेपी के पास 177 थी इसके बाद भी बीजेपी सरकार बनी बना पायी थी। कांग्रेस ने सपा व बसपा गठबंधन को समर्थन दे दिया था जिसके बाद मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद अब सपा व बसपा ने बीजेपी का विजय रथ रोकने के लिए गठबंधन किया है इसका असर कितना होगा यह तो दोनों सीट का चुनाव परिणाम ही बतायेगा।
यह भी पढ़े:-DLW ने रच दिया इतिहास, विश्व में पहली बार डीजल रेल इंजन को बदल कर किया इलेक्ट्रिक