वाराणसी

होली पर गंगा में नहीं चलेगी नाव, पुलिस करेगी पेट्रोलिंग, उल्लंघन पर दर्ज होगी FIR

होली के दिन गंगा में नौका संचालन पर रोक रहेगी। सुबह 4:00 बजे से शाम 4:00 तक किसी भी प्रकार की नाव गंगा नदी में नहीं चलेगी। इसको लेकर नविकों को भी सूचित किया गया है...

2 min read
Mar 03, 2026
pc-patrika

वाराणसी: होली पर गंगा में नौका संचालन पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने होली पर घाटों पर होने वाले हुड़दंग को रोकने को लेकर यह फैसला लिया है। इसके साथ ही एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम गंगा में पेट्रोलिंग करेगी और आदेश का उल्लंघन करने वाले नविकों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

होली वाले दिन सुबह 4:00 बजे से शाम 4:00 तक गंगा में नौका संचालन पर पुलिस ने रोक लगाई है। पुलिस के मुताबिक, पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। होली पर घाटों पर हजारों की संख्या में लोग जश्न और होली का आनंद उठाने आते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही घाटों पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस कार्रवाई भी करेगी।

शाम 4:00 बजे के बाद चलेगी नाव

एसीपी दशाश्वामेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि गंगा में जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार गस्त करेगी और लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। घाटों और लोगों पर नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगा में नाव संचालन को लेकर सूचना नाविक संघ को भी भेजी गई है। शाम 4:00 के बाद रात 8:00 तक नाव का संचालन किया जा सकता है।

लोगों से अपील

पुलिस ने नविकों से अपील की है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने में वे पुलिस का सहयोग करें। इसके साथ ही घाटों पर हुड़दंग करने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को दें। वहीं, लोगों से अपील की गई है कि घाटों पर आने वाले लोगों के साथ किसी भी तरह से अभद्रता ना करें। शिकायत मिलने के बाद ऐसे लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Published on:
03 Mar 2026 08:10 am
Also Read
View All

अगली खबर