
pc-patrika
वाराणसी: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के 'उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा होती है गौ हत्या’ वाले बयान पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में गौ हत्या तो छोड़िए गौ माता को कोई छू नहीं सकता। केशव मौर्य का यह बयान तब आया है जब शंकराचार्य गौ हत्या बंद करवाने और गाय को राज्य माता का दर्जा दिलवाने की मांग को लेकर लखनऊ में आंदोलन करने वाले हैं।
वाराणसी पहुंचे प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कहीं भी गौ हत्या नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि गौ माता की हत्या की बात तो छोड़िए, गौ माता को कोई छू तक नहीं सकता। यदि गौ माता को कोई छेड़ने का प्रयास करेगा तो सरकार उसे छोड़ेगी नहीं। उन्होंने कहा कि एक गौ भक्त होने के नाते हमने गौ माता के लिए कई आंदोलन किए हैं और गौ तस्करों और ऐसे लोगों को पता है कि हम उनके साथ कैसा बर्ताव करेंगे। उन्होंने कहा कि गौ जब माता हैं है टो उन्हें इसका दर्जा देने की क्या जरूरत है।
शंकराचार्य द्वारा लखनऊ में गौ हत्या बंद करने के किए जाने वाले आंदोलन को लेकर केशव मौर्य ने कहा कि वह पूज्य शंकराचार्य हैं, संत हैं, वह पूरे देश में कहीं भी आ जा सकते हैं। केशव मौर्य ने कहा कि उन्हें आंदोलन करने का पूरा अधिकार है उनके आने-जाने पर किसी भी प्रकार की रोक-टोक नहीं है। हम उनका सम्मान करते हैं और एक सनातनी होने के नाते हम उनका स्वागत करेंगे।
शंकराचार्य के मुद्दे को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सरकार कर सवाल खड़ा करने पर केशव मौर्य ने कहा कि वह एक ढोंगी व्यक्ति हैं। उन्होंने हमेशा ही राम भक्तों और का दमन किया। वह हमेशा से ही गौ तस्करों का संरक्षण करते आए हैं। केशव मौर्या ने कहा, "अखिलेश यादव या कांग्रेस पार्टी जब भी इस तरह के बयानबाजी करती है, तो वह एक राजनीतिक बयान के सिवाय कुछ नहीं होता। अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं और चाहते हैं कि उन्हें किसी भी तरह से कुछ वोट मिल जाए। इसके अलावा उनका कोई मकसद नहीं होता।"
दरअसल, गौ हत्या और गाय को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने 'गोप्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध यात्रा' निकालने की बात कही है। इसके साथ ही शंकराचार्य ने लखनऊ में 11 मार्च को विरोध दर्ज करने को कहा है। इसके लिए उन्होंने देश भर के धर्माचार्यों का आवाहन भी किया है।
Published on:
02 Mar 2026 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
