2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बनारस में 2500 स्थानों पर होगा होलिका दहन, उत्पात मचाने वालों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर, हुड़दंगी किए गए पाबंद

बनारस में इस साल करीब 2500 स्थान पर होलिका दहन होगा। होली में हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर पुलिस सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखेगी। उत्पाद मचाने वालों को पाबंद कर दिया गया है....

2 min read
Google source verification
Holi 2026

AI Photo

वाराणसी: रंगभरी एकादशी के बाद काशी में पारंपरिक होली की शुरुआत हो चुकी है। यहां होली पर तरह-तरह के आयोजन किए जाते हैं। इसको लेकर बनारस पुलिस ने भी कमर कस ली है। होली पर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही हुड़दंग मचाने वालों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। पिछले 10 सालों में जिन लोगों ने होली और होलिका दहन पर उत्पाद मचाया था उन्हें भी पाबंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस साल सैकड़ों स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा।

बनाई गईं स्पेशल टीमें

बनारस में होली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्थानीय स्तर पर अलग-अलग तरीके के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। गंगा घाट से लेकर के गलियां, हर तरफ लोगों का हुजूम रहता है। ऐसे में शहर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो और शांतिपूर्वक त्यौहार को संपन्न कराया जाए, इसको लेकर वाराणसी पुलिस पूरी तरीके से तैयारी है। पुलिस ने इसके लिए जहां स्पेशल टीम बनाई है, तो वहीं सीसीटीवी के जरिए पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। साथ ही अवांछनीय तत्वों पर भी नजर रखी जाएगी।

2500 स्थानों पर होगा होलिका दहन

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि, वाराणसी में सकुशल रंगभरी एकादशी व मसान की होली का कार्यक्रम संपन्न कराया जा चुका है और अब होली के त्यौहार की तैयारी चल रही है। शहर में अलग-अलग स्थान पर होलिका दहन होगा। आंकड़ों की बात करें तो यहां लगभग 2500 स्थानों पर होलिका दहन होंगे, कई जुलूस भी निकाले जाएंगे। होली के दिन सभी के लिए सुरक्षा के इंतजामत किए गए हैं। आयोजकों के साथ थाना और एसीपी लेवल पर बैठक कर ली गई है। जो होलिकाएं रखी गई हैं, उनकी भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जुलूस निकालने के दौरान उन स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिस तैनात रहेगी। ड्रोन के माध्यम से पूरे रूट, हर स्थान की निगरानी की जाएगी।

असामाजिक तत्त्व किए गए पाबंद

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जो आसामाजिक तत्व हैं, उनको चिन्हित करने का कार्य कर लिया गया है। साथ ही पिछले 10 सालों में जिन्होंने विवाद किया था या किसी भी तरीके की समस्या खड़ी की थी, उन सभी लोगों पर पाबंद लगाया गया है। पुलिस उन पर निगरानी रख रही है। उन्होंने बताया कि लोगों से अपील की जा रही है कि वो शालीनता के साथ इस त्यौहार को मनाए। किसी पर जबरदस्ती रंग ना डालें। यदि कोई बीमार है या दूसरे मजहब का है तो उसको रंग डालने से बचें और आपस में मिल जुल करके होली का त्योहार मनाए।