वाराणसी

पूरी रात दुल्हन को ढूंढता रहा दूल्हा और बाराती, शादी वाली जगह पर पसरा रहा सन्नाटा, नहीं मिली किसी की जानकारी

कांशीराम कालोनी में रहने वाले युवक की शादी मऊ के राजीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की से तय हुई थी।
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2020, 4:45 PM IST
पूरी रात दुल्हन को ढूंढता रहा दूल्हा और बाराती, शादी वाली जगह पर पसरा रहा सन्नाटा, नहीं मिली किसी की जानकारी
पूरी रात दुल्हन को ढूंढता रहा दूल्हा और बाराती, शादी वाली जगह पर पसरा रहा सन्नाटा, नहीं मिली किसी की जानकारी

वाराणसी. कांशीराम कालोनी में रहने वाले युवक की शादी मऊ के राजीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की से तय हुई थी। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब बारात लेकर पहुंचे बरातियों को न ही दुल्हन मिली और न ही दुल्हन के घरवाले। दरअसल, लड़की की दिखाई नरौली स्थित एक दुकान पर कराई गई थी, जिसके बाद रिश्ता तय हो गया। 10 दिसंबर को शादी तय की गई। शादी वाले दिन 10 दिसंबर को बराती कांशीराम कालोनी से बैंड बाजे के साथ रानीपुर पहुंचे तो नजारा देख कर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उक्त जगह पर न कोई दुल्हन थी और न ही कोई घराती। लड़की और उसके परिवारवालों की खोजबीन शुरू की गई। रातभर दूल्हा अपनी दुल्हन और ससुरालवालों की तलाश में जुटा रहा, परिजनों ने अन्य जगह भी तलाश लिया, लेकिन कोई नहीं मिला। थक हारकर आखिरकार अगले दिन रविवार की सुबह बारात बैरंग वापस लौट आई।

लड़के वालों ने लगाया ये आरोप

लड़के वालो ने आरोप लगाया है कि लड़की वालों ने शादी में लगने वाले गाजे-बाजे और लाइट आदि की व्यवस्था के लिए लड़के वालों से 20 हजार रुपये लिए थे।10 दिसंबर की रात कांशीराम से बारात बैंड बाजे के साथ रानीपुर पहुंची तो वहां न तो कोई मंडप दिखा और न ही लड़की का घर। पूरा बाराती लड़की के परिवार वालो का कोई पता नहीं चला है।

महिला को बनाया बंधक

दूल्हा और उसके परिजनों ने रिश्ता तय कराने वाली महिला को घर बुलाया और उसे बंधक बना लिया। यहां उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनी महिला को थाने ले आई। पीछे-पीछे दूल्हा और उसकी मां भी थाने पहुंचे और पूरी बात बताई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी