वाराणसी

बीएसएनएल ने एक करोड़ से अधिक और वीडीए ने नहीं जमा किया 93 लाख गृहकर, नगर निगम ने लिखा पत्र

वाराणसी नगर निगम ने सरकारी विभागों के गृहकर बकायदारों की लिस्ट जारी की है। इसमें सर्वाधिक एक करोड़ 80 लाख 37 हजार 325 रुपए का गृहकर बकाया है। इसके अलावा वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत 17 विभागों की कई बिल्डिंगों के गृहकर लिस्ट जारी की है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2024, 5:27 PM IST
Nagar Nigam Varanasi Patrika
बीएसएनएल ने एक करोड़ से अधिक और वीडीए ने नहीं जमा किया 93 लाख गृहकर, नगर निगम ने लिखा पत्र

वाराणसी। नगर निगम वाराणसी लगातार हाऊस टैक्स कलेक्ट कर रहा है और बकायदारों लिस्ट जारी कर रहा है। इसी क्रम में नगर निगम ने सरकारी विभाग के बकाये की लिस्ट जारी की है और सभी विभागों को लेटर लिख कर गृहकर जमा करने का अनुरोध किया है। इसमें सर्वाधिक गृहकर बीएसएनएल के 11 भवनों पर 1 करोड़ 80 लाख से अधिक का गृहकर बकाया है। इसके अलावा वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) पर करीब 93 लाख से अधिक का गृहकर बकाया है। कुल 17 विभागों की लिस्ट नगर निगम ने जारी की है और नगर आयुक्त ने सभी विभागों को एक पत्र लिखकर बकाया जमा करने का अनुरोध किया है।

नगर निगम की मुख्य आय का स्रोत है गृहकर

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि सरकारी भवनों के बकायदारों को गृहकर जमा करने के लिए लेटर जारी किया है। लेटर में लिखा गया है कि गृहकर की वसूली निगम के आय का प्रमुख स्रोत्र है। नगर निगम इसी धनराशि को नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं, सफाई व्यवस्था, मार्ग प्रकाश व्यवस्था ठोस अपषिष्ट का निस्तारण एवं जनहित के कार्य में लगता है। ऐसे में यह धनराशि नियत समय में जमा कराई जाए। कुल भवनों पर कुल 5.92 करोड़ का गृहकर बकाया है।

नगर निगम ने जिन 17 सरकारी विभगों की लिस्ट जारी की है वो निम्न हैं: -

1. यूनाइटेड इन्श्योरेन्स कारपोरेशन कम्पनी, कुल 13 हजार 76 रुपया बकाया है।

2. राजकीय खाद्य प्रशिक्षण केन्द्र, के कार्यालय से सम्बन्धित 93 हजार 219 रुपए बकाया है।

3. सांख्य परियोजना अधिकारी के कार्यालय से सम्बन्धित कुल 11 लाख 95 हजार 78 रुपया बकाया है।

4. जिला हरिजन व कल्याण अधिकारी, वाराणसी से सम्बन्धित कुल 11 लाख 84 हजार 253 रुपया बाकया है।

5. मुख्य अभियन्ता, उ0प्र0 जल निगम, (वाराणसी परिक्षेत्र) से कुल 10 लाख 14 90 रुपए बकाया है।

6. कलेक्ट्रेड से सम्बन्धित कुल 04 भवनों के कुल 36 लाख 37 हजार 659 रुपया बकाया है।

7. उप जिला आबकारी आयुक्त, वाराणसी से सम्बन्धित कुल 4 लाख 71 हजार 866 रुपया बकाया है।

8. जिला सत्र न्यायालय, वाराणसी के कार्यालय भवनों का कुल 9 लाख 82 हजार 171 रुपया बकाया है।

9. चेयरमैन, डिस्ट्रिक बोर्ड विभाग/कार्यालय, वाराणसी से सम्बन्धित कुल 2 लाख 42 हजार 873 रुपया बकाया है।

10. लोक निर्माण विभाग, वाराणसी से सम्बन्धित कुल 12 भवनों के गृहकर, कुल 67 लाख 57 हजार 874 रुपए बकाया है।

11. सिचाई विभाग वाराणसी से सम्बन्धित कुल 11 लाख 75 हजार 649 रुपए बकाया है।

12. जिला उद्योग केन्द्र विभाग वाराणसी से सम्बन्धित कुल 2 लाख 80 हजार 111 रुपया बकाया है।

13. मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी कुल 57 लाख 43 हजार 818 रुपए बकाया हैं।

14. प्रबन्धक, आईटीआई कालेज, चौकाघाट वाराणसी पर कुल 6 लाख 31 हजार 748 रुपए बकाया है।

15. भारत संचार निगम लिमिटेड, वाराणसी कुल 11 भवनों के गृहकर, एक करोड़ 80 लाख 37 हजार 325 रुपए बकाया है।

16. वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी के कुल 08 भवनों का 93 लाख 69 हजार 500 रुपए बकाया है।

17. पुलिस विभाग/कार्यालय में सम्बद्ध कुल 30 भवनों का कुल 83 लाख 27 हजार 116 रुपया बकाया है।

Published on:
Also Read
View All
‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी