
वाराणसी. निकाय चुनाव में विजय हासिल करने के लिए प्रत्याशियों ने सारे दांव खेल दिए हैं। कुछ घंटों के बाद द्वितीय चरण के लिए मतदान शुरू हो जायेगा। प्रत्याशियों ने पानी की तरह शराब बहायी है और पार्टी का दौर भी जमकर चला है। सुबह से लेकर रात तक मतदाताओं के लिए पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-मतदान की उल्टी गिनती शुरू, घर-घर जाकर चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशी
निकाय चुनाव के चलते ४८ घंटे पहले ही शराब की दुकानों को बंद करा दिया गया है। प्रत्याशियों ने पहले से ही शराब का व्यापक स्तर पर प्रबंध कर लिया था। कई प्रत्याशी तो ऐेसे भी हैं, जिनका शराब दुकानदार के मालिको से सीधा सम्पर्क है और ऐसे लोगों ने प्रत्याशियों के लिए सुरक्षित जगह पर पहले से ही कई पेटी शराब पहुंचा दी थी, जिसके चलते शराब की दुकान बंद होने का प्रत्याशियों पर अधिक असर नहीं पड़ा। विभिन्न वार्ड में प्रत्याशियों ने जन्मदिवस, शादी की सालगिरह आदि बहाने के सहारे बड़ी पार्टी का आयोजन किया था, जहां पर शराब के साथ वेज व नॉनवेज दोनों की व्यवस्था थी। बाटी-चोखा की पार्टी तो आम हो चुकी है। वार्ड के लोगों के लिए सुबह के नाश्ते तक का प्रबंध प्रत्याशियों ने कर दिया था। प्रत्याशियों ने जिस तरह से पैसा खर्च किया है उससे नहीं लग रहा है कि नोटबंदी का इन लोगों पर असर हुआ है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के मंत्री का फिर विवादित बयान, कहा कोई शराब पिलाये तो पी लो और....
खास लोगों को मिली थी पार्टी कराने की जिम्मेदारी
प्रत्याशियों ने अपने खास लोगों को पार्टी कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी। गोदाम, खाली फ्लैट, मेरिज लॉन में ही पार्टी की व्यवस्था की गयी थी। इस समय लगन का दौर चल रहा है इसलिए बाहरी लोगों को किसी प्रकार का शक तक नहीं हुआ। प्रत्याशियों के खास लोगों को जिम्मेदारी दी गयी थी कि बाहरी इस पार्टी में शामिल नहीं हो पाये। प्रत्याशियों का यह पैसा कितना काम आता है इसका पता १ दिसम्बर को चलेगा। इतना तो साफ है कि अधिकांश प्रत्याशियों ने चुनाव में पैसा खर्च करने में कोई कोताही नहीं बरती है।
यह भी पढ़े:-चुनाव के नाम पर टैक्सी चालकों से करायी जा रही बेगारी, तीन दिन से रोके गये हैं वाहन