वाराणसी

अवैध असहलों के साथ पकड़ा गया सभासद का हिस्ट्रीशीटर पति व उसका साथी

कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार, विभिन्न थानों में दर्ज है आधा दर्जन से अधिक मुकदमे
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2019, 3:31 PM IST
Police and Criminal
Police and Criminal

वाराणसी. कैंट पुलिस ने अवैध असलहे के साथ सभासद के हिस्ट्रीशीटर पति व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। कोयला बाजार महिला सभासद के पति पर विभिन्न थानों पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस को यह सफलता वाहन चेकिंग में मिली। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने पकड़े गये दोनों आरोपियों की जानकारी मीडिया को साझा की। एक आरोपी के पास से 9 एमएम की पिस्टल बरामद हुई है।
यह भी पढ़े:-पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ढाई करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कार गिरफ्तार

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि अश्वनी कुमार चतुर्वेदी महाबीर मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने दोनों को रोक कर चेकिंग की तो उनके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में दोनों व्यक्ति ने अपना नाम मुमताज खां निवासी ओम कालेश्वर व मोहम्मद अहमद निवासी नवापुरा थाना आदमपुर बताया। पुलिस ने इनके पास से एक नाइन एमएम की पिस्टल, १२ कारतूस, एक पिस्टल, ९ कारतूस, बाइक व चार मोबाइल बरामद किया है। मुमताज खां ही सभासद का पति है और उसके उपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। प्रेस वार्ता में एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद व सीओ कैंट डा.अनिल कुमार भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-लूट का विरोध करने में कमलेश यादव की गोली मार कर हत्या, बवाल, पथराव में एसएसपी का सिर फूटा

बढ़ते क्राइम से परेशान पुलिस ने तेज की अपनी कार्रवाई
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में बढ़ते क्राइम से सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस परेशान हो गयी है। लगातार अपराध से बैकफुट पर आयी पुलिस ने अब कार्रवाई तेज कर दी है। डीजीपी ओपी सिंह भी बनारस के बढ़ते अपराध पर नाराजगी जता चुके हैं और एक सप्ताह के अंदर सभी मामलों का खुलासा करने को कहा है यदि ऐसा नहीं हुआ तो पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।
यह भी पढ़े:-इस बदमाश पर 46 मुकदमे, जेल में हुआ था इश्क, खड़ी कर दी इतनी प्रॉपर्टी

Published on: