1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ढाई करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कार गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच व कैंट पुलिस को मिली कामयाबी, जानिए किस गिरोह से जुड़े हैं तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 28 Oct 2019, 2:43 PM IST

Police and Criminal

Police and Criminal

वाराणसी. क्राइम ब्रांच व कैंट पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। ढाई करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर पकड़े गये हैं। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि यह बड़ी बरामदगी है। तस्करों से पूछताछ में गिरोह से जुड़ी अन्य जानकारी मिली है जिसके आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़े:-पौने दो करोड़ के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

IMAGE CREDIT: Patrika

क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि हेरोइन की बड़ी खेप लेकर दो तस्कर शहर में आये हैं। क्राइम ब्रांच ने कैंट पुलिस के साथ रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर ली। इसी बीच स्टेशन के बाहर बैग लिए दो संदिग्ध दिखायी दिये। क्राइम ब्रांच ने दोनों संदिग्ध को पकड़ा और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में दोनों इधर-उधर की बात करने लगे। इस पर पुलिस को शक हुआ तो बैग की तलाशी ली। बैग में छिपा कर रखी गयी एक किलो 542ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गये दोनों व्यक्ति दिलशेर आलम (20) व शफीर्कुरहमान (42) निवासी गाजीपुर बताया। पुलिस के अनुसार पकड़ी गयी हरोइन की इंटरनेशनल मार्केट मेें कीमत ढाई करोड़ रुपये बतायी जा रही है। तस्करो को पकडऩे में क्राइम ब्रांच प्रभारी के अतिरिक्त कैंट थाना प्रभारी अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, प्रदीप यादव, रामानंद यादव, पुनदेव सिंह, सुरेन्द्र कुमार मौर्या, घनश्याम वर्मा, कुलदीप सिंह आदि शामिल थे। पत्रकार वार्ता में एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद व कैंट सीओ डा.अनिल कुमार उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-इस बदमाश पर 46 मुकदमे, जेल में हुआ था इश्क, खड़ी कर दी इतनी प्रॉपर्टी

गिरोह का सरगना है इमरान, नेपाल से कराता है यूपी में हेरोइन की तस्करी
पुलिस सूत्रों की माने तो पकड़े गये दोनों तस्कर इमरान गिरोह के सदस्य है। नेपाल में रहते हुए इमरान तस्करी का काम करता है। नेपाल से हेराइन रक्सौल के जरिए यूपी में लायी जाती है। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्यों को जहां पर हेरोइन पहुंचानी होती है उसकी खेप मिल जाती है। तस्कर बैग में हेराइन रख कर ट्रेन के जरिए अन्य जिलों में पहुंचते हैं। ट्रेन में अपना बैग रख देते हैं और उससे थोड़ी दूर पर बैठ जाते हैं। यदि ट्रेन में बैग पकड़ा भी जाता है तो भी तस्कर बच निकलते हैं। निश्चित जगह पर पहुंचने के बाद तस्कर आराम से हेरोइन लेकर उतर जाते हैं और उसे बताये गये स्थान पर पहुंचा देते हैं। पकड़े गये तस्कर बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। जेल से बाहर आने के बाद फिर से इसी धंधे में जुट जाते हैं।
यह भी पढ़े:-क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 10 साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश