30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 10 साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

आरोपी पर विभिन्न थाने में दर्ज है 46 मुकदमे, साल भर पहले उड़ाया था 80 लाख का सोना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 25 Oct 2019, 5:09 PM IST

Police and Criminal

Police and Criminal

वाराणसी. क्राइम ब्रांच को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने 10 साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश रूपेश सेठ को पकडऩे में सफलता पायी है। बदमाश के पास से क्राइम ब्रांच को अवैध पिस्टल, कारतूस व 32 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश बेहद शातिर है और उस पर विभिन्न थानों पर कुल 46 मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़े:-हौसले के आगे परिस्थितियां भी हारी, विधायक बन कर पूरा किया बचपन का सपना पूरा

IMAGE CREDIT: Patrika

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि 10 साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 9 पर खड़ा है जो कही भागने के फिराक में है। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने कैंट पुलिस के साथ मुखबिर द्वारा बतायी गयी जगह पर दबिश डाली। प्लेटफार्म पर एक युवक को पुलिस ने पकड़ा। युवक ने अपना नाम रूपेश सेठ बताया। इसके बाद युवक को पकड़ कर कैंट थाने लाया गया। थाने में कड़ाई से पूछताछ में रूपेश सेठ ने बताया कि वह आसाम से आया था और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहा था कि पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि लालपुर स्थित एक मकान में उसकी बहन रहती है जहां पर असलहा व पिछले वर्ष लूटा गया कुछ सोना पड़ा है। पुलिस ने आरोपी के बतायी हुई जगह पर दबिश डाल कर 32 बोर की पिस्टल, कारतूस व 32 लाख रुपये का कच्चा सोना बरामद किया है। अपराधी को पकडऩे में क्राइम ब्रांच प्रभारी के अतिरिक्त कैंट थाना प्रभारी अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, एसआई प्रदीप यादव, सुमंत सिंह, सुरेन्द्र मौर्या, कुलदीप सिंह आदि शामिल थे।
यह भी पढ़े:-पुलिस ने काटा विधायक लिखी सफारी का 3200 रुपये का चालान

आरोपी पर विभिन्न थानों पर दर्ज है कई मुकदमे, 1997 से कर रहा अपराध
50 हजार का इनामी बदमाश रूपेश सेठ पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था जिसके पकड़ कर क्राइम ब्रांच ने पुलिस को बड़ी राहत दी है। रूपेश सेठ 1997 से अपराध कर रहा है। लूट, हत्या, रंगदारी आदि के मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। जेल से वर्ष 2009 में रूपेश सेठ बाहर निकला था उसके बाद से वह फरार हो गया था। वर्ष 2014 में कोतवाली थाना क्षेत्र में रूपेश सेठ ने अपने साथी गुड्डू मामा व अजय सेठ के साथ मिल कर मोहन सेठ की हत्या की थी। वर्ष 2018 चौका थाना क्षेत्र में एक व्यापारी का 80 लाख का सोना उड़ाया था। रूपेश सेठ बेहद शातिर अपराधी है और पूर्वांचल व बिहार में अपराध करने के बाद वह आसाम भाग जाता था।
यह भी पढ़े:-प्राइवेट पार्ट में छिपाया था 16 लाख का सोना, कस्टम अधिकारी भी हुए हैरान

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश