
वाराणसी. मुलायम सिंह यादव के बाद अखिलेश यादव के चहेते रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में पूर्व मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पीडि़त ने पहले थाने में शिकायत की थी लेकिन पूर्व मंत्री का मामला होने के चलते पुलिस ने अधिक ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पीडि़त ने सीएम योगी आदित्यनाथ व डीजीपी ओपी सिंह को पत्र लिख कर प्रकरण से अवगत कराया था इसके बाद एक्शन में आयी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-सीधे गंगा में गिर रहा घर का सीवर तो लगेगा पचास हजार का जुर्माना
जंगमबाड़ी निवासी अरविंद तिवारी के मोबाइल पर 9 जून को एक कॉल आती है। फोन करने वाला कहता है कि मैं गायत्री प्रजापति बोल रहा हूं। वर्ष 2014 में जो टेंडर हुआ था उसका कमीशन अभी तक नहीं मिला है।लखनऊ जेल में आकर मुझसे मिले और टेंडर का कमीशन भी लेते आना। इस पर पीडि़त ने कहा कि खनन की नयी नीति बनने के चलते पुराना टेंडर निरस्त हो गया था।फोन करने वाले ने कहा कि यदि बात नहीं मानी तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद अरविंद तिवारी डर गये और दशाश्वमेध पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग करने लगे। पूर्व मंत्री का मामला होने के चलते पुलिस ने भी सक्रियता नहीं दिखायी। इसके बाद पीडि़त ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर डीजीपी ओपी सिंह को पत्र लिख कर सारी स्थिति से अवगत कराया है। मामला जब उपर पहुंचा तो एक्शन में आयी पुलिस ने दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दशाश्वमेध पुलिस का कहना है कि जिस नम्बर से फोन आया था उसकी जांच क जा रही है इसके बाद ही पता चलेगा कि धमकी किसने दी है।
यह भी पढ़े:-GST की जटिलताओं ने मारा, पर्यटन उद्योग को भी नहीं मिला सहारा
रेप के आरोप में जेल में बंद है पूर्व मंत्री
सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर रेप करने का आरोप लगा है। इसी आरोप में वह जेल में बंद है। यूपी चुनाव 2017 के समय रेप के आरोप लगने के बाद गायत्री प्रजापति फरार हो गये थे इसे मुद्दे को बीजेपी ने जमकर भुनाया था। अमित शाह से लेकर बीजेपी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने अपनी सरकार बनने के बाद गायत्री प्रजापति को तुरंत पकडऩे की बात गयी थी। इस मुद्दे को लेकर सपा बैकफुट पर आयी थी और उसके विरोधी दलों ने अखिलेश यादव की पार्टी पर जमकर हमला बोला था।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी ने कहा शुरू करे तैयारी, जुलाई में आने वाले हैं पीएम नरेन्द्र मोदी