वाराणसी

पत्नी का प्रोफेसर पति पर बड़ा आरोप, कहा रात भर आंख में मिर्च डाल कर तड़पाते रहे

चेतगंज पुलिस ने तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा, काफी समय से चल रहा है दोनों के बीच विवाद
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2019, 12:27 PM IST
FIR
FIR

वाराणसी. सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर पत्नी की आंख में मिर्च डाल कर तड़पाने का आरोप लगा है। पत्नी की तहरीर पर चेतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पति व पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा है और पूर्व में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।
यह भी पढ़े:-PAC सिपाही भर्ती के मेडिकल टेस्ट में धांधली के आरोप में चिकित्सक सहित दो गिरफ्तार

पत्नी ने अपने पति प्रो.राघवेन्द्र दुबे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि पति ने पिटाई करने के बाद आंख में मिर्च डाल कर तड़पाया था। चार बेटियों ने इसका विरोध किया तो पत्नी को बंधक बना कर डंटे से पिटाई की। आरोप है कि वीसी से शिकायत करने की बात कही गयी तो गर्दन पर चाकू रख कर जान से मारने की धमकी मिली। पीडि़ता ने पुलिस से मुकदमा दर्ज करने के साथ सुरक्षा भी उपलब्ध कराने की मांग की है। पत्नी का आरोप है कि डेढ़ माह पूर्व पति की पिटाई से उसका पैर टूट गया था और इस मामले में पति सहित भतीजे पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे के वापसी के लिए भी पत्नी पर दबाव डाला जा रहा था और बात नहीं मानने पर प्रताडि़त किया जाता था। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू की है। जांच के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।
यह भी पढ़े:-ईएसआईसी अस्पताल में मरीज की मौत से भड़के परिजनों ने किया सड़क जाम

Published on: