
family members
वाराणसी. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी ) में शुक्रवार को मरीज की मौत हो जाने से भड़के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ही मौत हुई है। सड़क जाम की सूचना पर कैंट पुलिस व एसीएम फोर भी पहुंच गये थे। परिजनों का समझा कर सड़क खुलवायी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच करायी जायेगी। दोषी मिलने पर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़े:-#KeyTo Success-नेत्र सर्जन की सफलता की कहानी बता रहा अपना घर आश्रम
कठवतियां गांव निवासी लाल बहादुर पटेल (56) चांदमारी स्थित एक विद्यालय में वाहन चालक थे। 20 नवम्बर को वह घर में गिर गये थे जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था इसके बाद परिजन उन्हें कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल ले गये थे। वहां पर लालबहादुर पटेल को एक्सरे हुआ था। चिकित्सकों ने एक्सरे देख कर मरीज को घर ले जाने की सलाह दी थी लेकिन परिजनों ने कहा कि अस्पताल में भर्ती करके ही इलाज किया जाये। परिजनों का आरोप है कि मरीज की कभी कोई रिपोर्ट उन्हें नहीं दिखायी गयी। क्या इलाज चल रहा है इसकी जानकारी भी नहीं मिली। भोर में लालबहादुर पटेल को तेज बुखार हो गया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने स्टाफ से बताया कि मरीज को तेज बुखार है और चल कर देख ले। आरोप है कि काफी देर तक चिकित्सक व कर्मचारी मरीज को देखने नहीं गये। लालबहादुर पटेल की स्थिति बिगड़ती गयी और उनकी मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम किया। परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई के साथ २० लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
यह भी पढ़े-प्राइवेट पार्ट में छिपाया था गोल्ड का पेस्ट, कस्टम अधिकारियों ने पकड़ा
Published on:
22 Nov 2019, 3:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.