31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्राइवेट पार्ट में छिपाया था गोल्ड का पेस्ट, कस्टम अधिकारियों ने पकड़ा

कस्टम विभाग ने 13 लाख का 354 ग्राम गोल्ड पकड़ा, शारजहा से आयी थी फ्लाइट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 21 Nov 2019, 5:21 PM IST

Gold

Gold

वाराणसी. गोल्ड की तस्करी के लिए लोग क्या नहीं कर रहे हैं। बनारस के बाबतपुर एयरपोर्ट पर कस्टम ने एक व्यक्ति को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके प्राइवेट पार्ट से 354 ग्राम गोल्ड मिला। एयरपोर्ट पर इस तरह के कई लोग पकड़े जा चुके हैं जो प्राइवेट पार्ट में सोना छिपा कर ला रहे थे। जांच टीम को गोल्ड बरामद कराने के लिए कई बार एक्स-रे तक कराना पड़ता है।
यह भी पढ़े:-प्राइवेट पार्ट में छिपाया था 16 लाख का सोना, कस्टम अधिकारी भी हुए हैरान

बाबतपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को शरजाह से फ्लाइट आयी थी। इसी फ्लाइट में मुम्बई निवासी प्रदीप (30) सफर कर रहा था। मुबई के उल्हास नगर निवासी प्रदीप जब फ्लाइट से उतरा और जांच मशीन से गुजरा से कस्टम विभाग के अधिकारियों को शक हो गया। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने प्रदीप को दबोच लिया और उसकी तलाशी ली। पता चला कि प्रदीप ने गोल्ड का पेस्ट बनवाया था और उसे पाऊच में रख कर प्राइवेट पार्ट में छिपाया हुआ था। जांच मशीन से संकेत नहीं मिलता तो अधिकारियों के लिए यह पता करना संभव नहीं था कि प्राइवेट पार्ट में इतना सोना रखा हुआ है। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि वह शरजहा ही रहता है और पहली बार गोल्ड की तस्करी कर रहा था लेकिन वह पकड़ा गया है। कस्टम विभाग की पूछताछ में उसने कई ऐसे नाम का खुलासा किया है जो गोल्ड की तस्करी में लिप्त है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही तस्करी के बड़े लिंक का खुलासा हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-नगर आयुक्त हुए परेशान, मीटिंग में पार्षद पतियों से नहीं आने को कहा

प्राइवेट पार्ट में छिपायी थी सोने की गुल्ली
कस्टम विभाग ने पिछले माह ही एक व्यक्ति को पकड़ कर लाखों का गोल्ड बरामद किया था। उस व्यक्ति ने गोल्ड की गुल्ली बनवायी थी और उसे प्राइवेट पार्ट में छिपाया था। गोल्ड की बरामदगी के लिए अधिकारियों को एक्स-रे तक करना पड़ा था इसके बाद गोल्ड की सही लोकेशन पता चल पायी थी। प्राइवेट पार्ट में गोल्ड तस्करी का बड़ा नेटवर्क इन दिनों सक्रिय है, जिसके लोग प्राइवेट पार्ट में छिपा कर गोल्ड को खाड़ी देशों से पूर्वांचल में जा रहे हैं। गोल्ड बरामद कराने में कस्टम विभाम के अस्टिेंट कमिश्रर वीके गुप्ता, अधीक्षक शैलेन्द्र भटनागर, केके सिंह, एके सिन्हा आदि अधिकारी शामिल थे।

यह भी पढ़े:-पथराव के बाद अराजक तत्व जलाने जा रहे थे वाहन, इंस्पेक्टर ने कहा कि मैं बैठा हूं पहले मुझे जलाओ