
वाराणसी. पुलिस ने भयानक के हत्यारोपी को स्मैक पीने का पैसा दिया और वह फरार हो गया। पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन हत्यारोपी की जानकारी नहीं हुई। इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने फिर से हत्यारोपी को पकडऩे में सफलता पायी है जिसके बाद ही पुलिस अधिकारियों ने ही राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में कड़ी सुरक्षा के बीच रिलीज हुई पद्मावत फिल्म
चौक थाना क्षेत्र के हड़ाहा सराय में २३ को अपराधी रोजल अली उर्फ भयानक की बोरे में लाश मिली थी। भयानक के हाथ व पांव बंधे हुए थे और गला रेत कर उसकी हत्या की जा रही थी। दालमंडी में अवैध भूमिगत बेसमेंट मिलने के बाद से ही चौक पुलिस चर्चा में चल रही है। चौक थाना के पूर्व प्रभारी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमे वह अतिक्रमण करने वालों को पक्ष लेते हुए दिख रहे थे। इसी बीच एक अपराधी का शव मिलने से पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक फोन आया था उसके बाद भयानक घर से निकल गया था और फिर सुबह उसकी लाश मिली थी। भयानक भी नशे आदि था। पुलिस को भयानक पर शक था इसलिए पूछताछ के लिए बाबर को पकड़ा था। पुलिस की पूछताछ के पहले ही बाबर ने बताया कि वह स्मैक का आदि है और स्मैक नहीं पीयेगा तो उसकी जान तक जा सकती है इसके बाद एक चौकी प्रभारी ने बाबर को अपनी जेब से निकाल कर ५० रुपया दिया। बाबर ने कहा कि वह स्मैक पीकर आता है इसके बाद बाबर वहां से चला गया। काफी देर बीत जाने के बाद बाबर नहीं लौटा तो पुलिस परेशान हो गयी। इसके बाद पुलिसकर्मी नशे के तमाम अड्डों पर जाकर बाबर की तलाश करने लगे, लेकिन वह नहीं मिला।
यह भी पढ़े:-बनारस में पद्मावत फिल्म रिलीज होने के विरोध में आत्मदाह का प्रयास
पुलिस ने ली राहत की सांस, गिरफ्त में आया बाबर
पुलिस लगातार बाबर की तलाश कर रही थी और गुरुवार को चौक पुलिस को राहत मिल ही गयी। पुलिस ने बाबर को पकड़ लिया है और उसे भयानक की हत्या के संदर्भ में पूछताछ कर रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी दिक्कत है कि यदि नशे के आभाव में बाबर मर जाता है तो भी इसका इल्जाम पुलिस पर लग जायेगा। संभावना जतायी जा रही है कि पुलिस जल्द से जल्द पूछताछ करके भयानक की हत्या को लेकर कुछ खुलासा कर सकती है।
यह भी पढ़े:-संत रविदास जयंती के लिए सीएम योगी के साथ राहुल गांधी , अरविंद केजरीवाल व मायावती को आमंत्रण