वाराणसी

बीएचयू में बवाल, हॉस्टल के छात्रों में पत्थरबाजी और फायरिंग

पुलिस का कहना है कि राजाराम हॉस्टल में छात्रों की पार्टी चल रहीं थी। इस पार्टी में कुछ बिरला हॉस्टल के भी छात्र मौजूद थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Aug 2021, 6:39 PM IST
bhu.jpeg

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्याल में गुरुवार देर रात उपद्रव हुआ। बीएचयू के राजाराम हॉस्टल के छात्र पार्टी कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर छात्रों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दो गुटों में पहले तो जमकर मारपीट हुआ। इसके बाद पेट्रोल बम तक फेंके गए और फायरिंग भी हुई। इस घटना में कई छात्र घायल बताए जा रहे हैं।

दो हॉस्टल के छात्रों में हुई मारपीट

पुलिस का कहना है कि राजाराम हॉस्टल में छात्रों की पार्टी चल रहीं थी। इस पार्टी में कुछ बिरला हॉस्टल के भी छात्र मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ गए। इसी दौरान बिरला हॉस्टल के कुछ छात्रों ने राजाराम हॉस्टल में रहने वाले जूनियर छात्रों को जातिसूचक गालियां दी। इसी बात से गुस्साए राजाराम हॉस्टल के छात्र गोलबंद हो गए।

मारपीट, बवाल में चौकी प्रभारी हुए घायल

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच हॉकी डंडे चले तो वहीं दूसरी ओर बिरला हॉस्टल के छात्रों ने भी मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई और पेट्रोल बम भी फेंके गए। वहीं इस घटना में बीएचयू स्थित पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार पाण्डेय भी घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए कई थानों की फोर्स को बुलाना पड़ा। करीब दो घंटे तक बीएचयू कैंपस में बवाल चलता रहा। वहीं दोनों हॉस्टल के छात्रों की ओर से लंका थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Published on:
Also Read
View All
त्यौहार बीतने के बाद आई मिठाईयों की रिपोर्ट, ज्यादातर टेस्टिंग में फेल, वाराणसी में अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

जेडीयू की यूपी चुनाव में एंट्री: बीजेपी से सीट शेयरिंग पर होगी बात, जानें क्या बोले निशांत कुमार

यूपी को पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात, रेल मंत्री व सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक

नमो ब्रिज के नाम से जाना जाएगा काशी में बनने वाला सिग्नेचर ब्रिज, रेल मंत्री ने किया एलान, जानें और क्या बोले अश्वनी वैष्णव

यूपी को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत, सोते हुए आराम से यात्री पहुंचेंगे दिल्ली, जानें क्या है खास