2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आतंकियों और नक्सलियों की गोली से जवान की रक्षा करेगी हाईटेक जैकेट

इस जैकेट की खासियत है कि यह जवानों को न केवल दुश्मनों की गोलियों से बचाएगी, बल्कि गोलियां भी चलाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 27 Aug 2021, 5:01 PM IST

hi-tech_jacket.jpg

मेरठ. आतंकियों ओर नक्सलियों की गोलियों का जवाब अब जवान की शरीर पर पड़ी हाईटेक जैकेट भी देगी। यह जैकेट नक्सलियों और आतंकियों की गोली से भी जवानों की रक्षा करेगी। जवानों के लिए तैयार की गई ये जैकेट लाइव गन, कैमरा और हाईटेक सिस्टम से लैस होगी। यह जैकेट एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर में तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें : Kisan Mahapanchayat: सोशल मीडिया के जरिए किसान महापंचायत को सफल बनाने की तैयारी

15 दिन में तैयार कर दी जैकेट

इस जैकेट की खासियत है कि यह जवानों को न केवल दुश्मनों की गोलियों से बचाएगी, बल्कि गोलियां भी चलाएगी। इतना ही नहीं यह जैकेट हाईटेक ऐसी टेक्नोलॉजी से लैस की गई है जो कि जवान के घायल होने पर उसकी सूचना कंट्रोल रूम को देगी। जैकेट को बनाने वाले श्याम चौरसिया ने बताया कि उन्होंने इसे महज 15 दिन में मेहनत करके देश के जवानों के लिए तैयार है। यह हाईटेक जैकेट दुश्मनों के हमले के बाद नुकसान होने पर भी एक्टिवेट रहता है।

वायरलेस टेक्नोलॉजी से लैस

श्याम ने बताया कि वायरलेस टेक्नोलॉजी से लैस इस हाईटेक बुलेटप्रुफ जैकेट गन में एक वायरलेस ट्रिगर भी हैं। जिसकी मदद से हमारी सेना के जवान बॉर्डर पर 10 से अधिक बंदूकों को रखकर कई किलोमीटर दूर से ही दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब दे सकेंगे। ये हाइटेक जैकेट गोली दागने के साथ ही जवान के घायल होने पर लोकेशन भी कंट्रोल रूम को सूचित करेगी। जिससे समय पर घायल जवानों का उपचार शुरू हो और उनकी जान बचाई जा सके।

इंटरनेट से भी चलाई जा सकती है लाइव गन

श्याम चौरसिया ने बताया कि इस टेक्नोलॉजी की मदद से बॉर्डर पर तैनात जवान कभी अकेले नहीं होंगे। क्योंकि यह जैकेट जवानों को 24 घंटे बॉर्डर के कंट्रोल रूम से जोड़े रखेगी। इस जैकेट में 11 एमएम के 2 बैरल हैं, जिन्हें जैकेट के आगे या पीछे लगाया जा सकता है।

लाइव कैमरे से लैस

यह जैकेट लाइव कैमरे से लैस हैं, ताकि पीछे से हमला करने वाले दुश्मनों को भी मुहतोड़ जवाब दिया जा सके। जैकेट में लगे लाइव गन को इंटरनेट से भी चलाया जा सकता है और अगर कोई दुश्मन किसी जवान पर चाकू से हमला करता है, तो भी यह जैकेट ऑटोमेटिक तरीके से उसे शूट कर देगी। बुलेटप्रुफ जैकेट में लगे गन की मारक छमता 200 मीटर है। इस जैकेट की मदद से किसी भी तरह के हथियार को संचालित किया जा सकता है।

प्रतिभाओं को देंगे मंच

एमआईईटी के वाइस-चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज में नीति आयोग और एसीआईसी द्वारा स्थापित अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर साइंस लैब है। जहां हम ऐसे छात्रों का पूरा सहयोग करते हैं। हमारे आस-पास में ऐसी बहुत सी प्रतिभाएं हैं जो अविष्कार करते हैं, उनके पास नये-नये आईडिया भी हैं, लेकिन उन्हें उचित सहयोग और मंच नहीं मिल पाता है। ऐसी प्रतिभाओं को हम खोज कर उन्हें एक मंच देंगे। जहां वे अपने आइडिया, अपनी सोच को एक प्रोटोटाइप में बदलकर उसका पेटेंट करा सकें।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : Noida News: 15 हजार फ्लैट खरीददारों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नोएडा प्राधिकरण को अब लेना है फैसला

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश