वाराणसी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में आज, BJP प्रदेश अध्यक्ष, सांसदों व पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवसीय दौरे पर कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं बनारस।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2018, 11:07 AM IST
CM Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वाराणसी. भारतीय जनता पार्टी ने अभी से ही अपने मिशन 2019 के लिये कवायद शुरू कर दिया है। सपा बसपा के आगामी संभावित गठबंधन की काट खोजने की कोशिश हो या फिर पिछले अपने वोटरों को फिर से गोलबंद करने की, बीजेपी अब हर स्तर पर लोकसभा चुनाव के लिये जुट गयी है। पूर्वांचल बीजेपी के लिये काफी महत्वपूर्ण है। वह किसी कीमत पर पूर्वांचल में 2014 की जीत दोहराना चाहती है। इसके लिये लोकसभा की छह सीटों को लेकर गुरुवार को बैठक होने वाली है। इस बैठक में खुद मुख्यमंत्री हिस्सा ले रहे हैं। उनके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र पाण्डेय व चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मछलीशहर और सुल्तानपुर के सांसद भी हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र के पदाधिकारी व एमएलसी भी इस बैठक में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री 11 बजे विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह वाराणसी में छह घंटे रहकर विभिनन कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से वह हेलिकॉप्टर के जरिये सीधे रामनगर जाएंगे। यहां उनके साथ सूबे के राज्यपाल राम नाइक भी होंगे। रामनगर में वह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण व स्मृति भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन और वहां से सर्किट हाउस पहुंचकर 12.30 बजे मंडलीय सभागार में अधिकारियों संग बैठक भी करेंगे।

बताया जा रहा है कि इसके अलावा वह काशी विद्यापीठ सभागार में भी जाएंगे, जहां पर्यावरण कुंभ के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। इस दौरान छह लोकसभा सीटों पर चुनावी जीत की रणनीति पर भी बात होगी। इसमें बूथ मैनेजमेंट से लेकर चुनावी तैयारी के कई स्तरों पर बात होगी। इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के लोगों से विकास योजनाओं की ताजा जानकारी व स्थानीय नेताओं से फीडबैक भी लेंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी

चंदौली में सड़क हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराए स्कूटी सवार, मामा-भांजे की गई जान