वाराणसी

तो फिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूतक में मंदिर में दर्शन किया व लंगर में छका प्रसाद

धर्मशास्त्र में ऐसा करने की नहीं है मान्यता, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2018, 6:22 PM IST
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

वाराणसी. माघ पूर्णिमा के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास मंदिर में जाकर दर्शन किया और फिर लंगर में प्रसाद छका। चन्द्रग्रहण के चलते सुबह ८.५७ पर ही सूतक लग गया था और धर्मशास्त्र की माने तो सूतक के समय पूजा व भोजन करना निषेध रहता है। इसके चलते चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने नहीं किया था यह काम , मायावती के बाद सीएम योगी का होगा नाम



प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ योगी आदित्यनाथ गोरक्षनाथ पीठ के महंत भी है। महंत होने के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ को पूजा-पाठ की जानकारी आम नागरिकों से अधिक है। माघ पूर्णिमा के दिन साल का पहला चन्द्रग्रहण लग रहा है। चन्द्रग्रहण 31 को 5.18 बजे से आरंभ हो जायेगा। चन्द्रग्रहण खत्म होने की अवधि रात 8.41 बजे होगी। सम्पूर्ण ग्रहण काल 3.23 घंटे का होगा। धर्मशास्त्र के अनुसार चन्द्रग्रहण के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। बनारस की बात की जाये तो यहां पर सुबह से ही मंदिरों के कपाट बंद हो गये थे। गंगा आरती भी शाम की जगह रात 9 बजे होगी। धर्मशास्त्र में उल्लेख किया गया है कि सूतक के समय स्वस्थ्य व्यक्ति को पूजा नहीं करनी चाहिए और भोजना करना भी निषेध है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूतक के समय ही संत रविदास मंदिर में जाकर दर्शन किया और फिर लंगर में प्रसाद छका
यह भी पढ़े:-संत रविदास मंदिर में पहुंच कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने टेका मत्था

IMAGE CREDIT: Patrika

सीएम योगी आदित्यनाथ को होगी सूतक की जानकारी
सीएम योगी आदित्यनाथ खुद महंत है इसलिए उन्हें सूतक की जानकारी होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के आये प्रोटोकाल के अनुसार मंदिर में दर्शन के बाद विकास कार्य व कानून व्यवस्था की समीक्षा करना भी था, लेकिन सीएम योगी ने बैठक को कैंसिल करके लखनऊ रवाना हो गये हैं। चर्चाओं की माने तो चन्द्रग्रहण को देखते हुए ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक को कैंसिल किया है हालांकि इस संदर्भ में अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पायी है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी पर जताया है भरोसा, नहीं टूटेगा किसी का विश्वास

सीएम योगी ने नोएडा जाकर तोड़ा था अंधविश्वास
सीएम योगी ने नोएडा जाकर एक अंधविश्वास तोड़ा था। नोएडा को लेकर अंधविश्वास था कि वहां पर जो भी सीएम जाता है उसकी प्रदेश में फिर से सरकार नहीं बनती है इसके चलते सीएम योगी दो बार नोएडा जा चुके हैं। इसके विपरित चन्द्रग्रहण से 9 घंटा पहले सूतक लगाने की जानकारी धर्मशास्त्र में दी गयी है।
यह भी पढ़े:-राजा भैया ने थामा बीजेपी का दामन तो सियासी जगह में आ जायेगा तूफान!

Published on: