वाराणसी

सोशल मीडिया पर आये बनारस के कमिश्रर, ट्वीट कर बताये अपनी समस्या

कमिश्रर खुद करेंगे अपना एकाउंट हैंडल, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Oct 02, 2017
Commissioner Nitin Ramesh Gokarn
Commissioner Nitin Ramesh Gokarn

वाराणसी. आम लोगों को कोई समस्या होती है और वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करना चाहते हैं तो अब आपको एक और विकल्प मिल गया है। बनारस के कमिश्रर नितिन रमेश गोकर्ण अब सोशल मीडिया पर आ गये हैं और उन्होंने अपना अधिकारिक ट्विटर एकाउंट @cvaranas को जारी कर दिया है, जिसके जरिए लोग अपनी समस्या से कमिश्रर को अवगत करा पायेंगे।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव में BJP के प्रत्याशियों को लेकर सस्पेंस, पर्दे के पीछे से कर रहे प्रचार



देर से ही सही लेकिन कमिश्रर ने सोशल मीडिया की ताकत को पहचान लिया है, जिसके बाद उन्होंने अपना ट्विटर एकाउंटर @cvaranas जारी किया है। खास बात है कि कमिश्रर खुद इस एकांउट को हैंडल करके लोगों की समस्या का समाधान करेंगे।
यह भी पढ़े:-पत्नी के हत्यारोपी ने मानसिक अस्पताल में लगायी फांसी

अब नहीं चल पायेगा अधिकारियों का खेल
पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते काशी में कई विकास कार्य चल रहे हैं, जिसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को सही चीजों की जानकारी नहीं मिल पाती है इसकी एक मुख्य वजह अधीनस्थों अधिकारी का सच्चाई छिपाना भी होता है। कमिश्रर के नये ट्विटर एकाउंटर पर योजना से जुड़े भ्रष्टाचार के प्रमाण भी दिये जा सकते हैं, जिसके बाद जिला प्रशासन को कार्रवाई करनी ही पड़ेगी।
यह भी पढ़े:-हे राम! Politics ने छीना प्रभु श्रीराम का अधिकार

पुलिस पहले ही कर रही ट्विटर एकाउंटर का उपयोग
काशी की पुलिस पहले ही ट्विटर एकाउंटर का उपयोग कर रही है। इसका बहुत फायदा हुआ है। मंडल के किसी जिले में आपारधिक घटना होने के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करती है तो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ट्विटर एकाउंट पर इसकी जानकारी देने पर मुकदमा दर्ज हो रहा है। इससे आम लोगों को बहुत लाभ हो रहा है। यह सब देखते हुए माना जा रहा है कि कमिश्रर का नया ट्विटर एकाउंट लोगों के बहुत काम आयेगा।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव में इस सीट पर नहीं मानी बीजेपी तो लग सकता झटका

Published on:
02 Oct 2017 05:47 pm