वाराणसी

शातिर अपराधी झुन्ना पंडित के पिता ने किया कोर्ट में सरेंडर

14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट ने भेजा जेल, पुलिस ने किया था २५ हजार का इनाम घोषित
2 min read
Nov 25, 2019
Jhuna Pandit
Jhuna Pandit

वाराणसी. शातिर अपराधी झुन्ना पंडित के पिता नंदलाल ने सोमवार को सीजेएम रणविजय सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दिव्यांग चाय विक्रेता की हत्या व पूर्व प्रधान अपहरण केस में पुलिस को आरोपी की तलाश थी और उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
यह भी पढ़े:-शातिर अपराधी झुन्ना पंडित की मां रखती थी कमाई का हिसाब, पुलिस ने बेटे सहित किया गिरफ्तार

झुन्ना पंडित का पूरा परिवार अब जेल पहुंच चुका है। एक दिन पहले ही कैंट पुलिस ने झुन्ना पंडित की मां व भाई को गिरफ्तार किया था जबकि शातिर अपराधी का पिता फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए झुन्ना पंडित के पिता नंदलाल ने कोर्ट में सरेंडर किया है। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी वह हत्थे नहीं चढ़ पाया। नंदलाल पर कैंट थाना क्षेत्र के मढ़वा निवासी दिव्यांग पान विक्रेता दिलीप पटेल की हत्या व सथवां के पूर्व प्रधान राजेश पटेल के अपहरण का आरोप है। इसी आरोप में झुन्ना पंडित की माता व भाई भी जेल जा चुके हैं जबकि खुद झुन्ना पंडित इन दिनों पंजाब की जेल में बंद है।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-जम्मू-कश्मीर का कोल्ड फ्रंट बढ़ायेगा ठंड, मौसम में होगा बदलाव

पुलिस लगातार कर रही झुन्ना गिरोह पर कार्रवाई
दिव्यांग पान विक्रेता की हत्या के बाद झुन्ना पंडित का नाम सुर्खियों में आ गया था। पुलिस से बचने के लिए झुन्ना पंडित पंजाब भाग गया था वहा पर अवैध असलहों के साथ पकड़ा गया था। क्राइम ब्रांच के एनकाउंटर के बाद गिरोह के कई सदस्य जेल जा चुके हैं। पुलिस ने झुन्ना पंडित की मां व भाई को भी पकड़ कर जेल भेजा है। गिरोह के जो लोग फरार है या गायब हो गये हैं पुलिस उनको भी कानून के शिकंजे में लाने में जुटी है। पुलिस लगातार वारंट बी के जरिए झुन्ना पंडित को पंजाब की जेल से बनारस लाने में भी जुटी है।
यह भी पढ़े:-पश्चिम बंगाल में करोड़ों के गबन का आरोपी बनारस से गिरफ्तार

Published on:
25 Nov 2019 06:35 pm
Also Read
View All
वाराणसी में मंडराया बाढ़ का खतरा! उफान के बीच सभी नावों के संचालन पर रोक

‘मुस्लिम समाज ने किया गुरु वंदन’, गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी से दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर

कार सवार युवक ने वाराणसी में 10 हजार के विवाद में 3 को मारी जोरदार टक्कर, एक नहीं तीन बार कुचलने का प्रयास, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

मंदिर में की शादी, वाराणसी में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे युवक, फिर चाकू गोदकर एक ने की दूसरे की हत्या

सावन में विश्वनाथ धाम में प्लास्टिक का लोटा प्रतिबंधित, सात द्वार से होगा कांवड़ियों का प्रवेश, एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन की व्यवस्था