30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल में करोड़ों के गबन का आरोपी बनारस से गिरफ्तार

सर्विलांस के जरिए मिली आरोपी की लोकेशन, कोर्ट से मिली ट्रांजिट रिमांड
less than 1 minute read
Google source verification
Fraud

Fraud

वाराणसी. भेलूपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल में करोड़ों के फ्राड किये आरोपी को बनारस से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सीजेएम रणविजय सिंह की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल की पुलिस को सौप दिया है।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-जम्मू-कश्मीर का कोल्ड फ्रंट बढ़ायेगा ठंड, मौसम में होगा बदलाव

पश्चिम बंगाल पुलिस को हुगली निवासी संजीव कुमार तिवारी की काफी दिनों से तलाश था। संजीव कुमार पर पश्चिम बंगाल में लगभग डेढ़ करोड़ का गबन करने का आरोप है। पैसा गबन करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पश्चिम बंगाल की पुलिस काफी दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस को संजीव तिवारी के बनारस में होने की भनक लगी। पश्चिम बंगाल की पुलिस बनारस आयी और भेलूपुर पुलिस से सम्पर्क किया। भेलूपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता किया। आरोपी सिगरा थाना क्षेत्र के विजयनगरम मार्केट में एक लॉज में छिपा हुआ था। पुलिस ने छापा मार कर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को सीजेएम की कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल की पुलिस को सौप दिया।
यह भी पढ़े:-शातिर अपराधी झुन्ना पंडित की मां रखती थी कमाई का हिसाब, पुलिस ने बेटे सहित किया गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग