वाराणसी

राम मंदिर निर्माण पर दार्शनिक अंदाज में बोले डिप्टी सीएम, जानें क्या कहा…

दिनेश शर्मा ने कहा, सभी चाहते हैं, राम जन्मभूमि के बाबत अच्छा हल निकले।
less than 1 minute read
• •
Nov 25, 2018
dinesh sharma
Deputy CM Dinesh Sharma

वाराणसी. सूबे के उप मुख्य मंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा रविवार को बनारस में थे। उन्होंने बाब विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उसके बाद मीडिया से बातचीत में दार्शनिक अंदाज में बोले, प्रभु श्री राम की नगरी में क्या होगा, वह वही जानें, उसे मनुष्य नहीं बता सकता है। सब कुछ ऊपर वाले के हाथ है। कहा कि श्री राम जन्मभूमि के बाबत अच्छा सा हल निकल, ये ही सब चाहते हैं।

उन्होंने प्रदेश की जनता को माई-बाप कहते हुए कहा कि मंदिर को लेकर उनकी आतुरता स्वाभाविक है। बीजेपी ने भी अपने संकल्प पत्र में पहले ही यह सोच कर रखा था कि न्यायालय से इसका निर्णय जल्द हो जाएगा। विलंब की स्थिति में आतुरता लाजमी है।

उन्होंने कहा कि सरकार कानून के मुताबिक चलती है। कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चाक-चौबंद है और रहेगी। कौन क्या कहता है, यह वह जाने। हर दल की अपनी विचारधारा है। वैसे दोनों संप्रदाय के लोग चाहते हैं कि राम जन्मभूमि प्रकरण का हल जल्द हो। दबाव, प्रभाव और लगाव इसमें तीनों ही निहित है। इसमें ईश्वरीय शक्ति का प्रभाव है और जन आकांक्षाओं का भी प्रभाव है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि देश में जितना सुरक्षित हिंदू है, उतना मुस्लिम भी सुरक्षित है। इस हमारे देश में किसी भी स्तर पर हिंदू और मुस्लिम में भेद नहीं रखा जाता।

Published on:
25 Nov 2018 04:36 pm
Also Read
View All
शुभम जायसवाल की पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, शराब ठेका और संपत्तियों की जांच में सामने आया था नाम, फरार है आरोपी

कोख में कत्ल हुईं बेटियों की चीख, दशाश्वमेध घाट पर 10 हजार अजन्मी बेटियों का पिंडदान, गुंजा मौन दर्द

रोपवे और गंजारी स्टेडियम के लिए काशी वासियों को करना पड़ेगा इंतजार, एयर शो की तिथि भी आगे बढ़ी, जाने क्यों लिया गया फैसला

गंजारी स्टेडियम के चारों ओर बिछेगा फोरलेन का जाल, रिंग रोड से बनेगा ट्रैफिक सर्किट, दो गांवों की जमीन के लिए अधिसूचना जारी

‘ग्राउंड ही नहीं, फोन पर भी लड़ेंगे चुनाव’, वाराणसी में सोशल मीडिया कार्यशाला में पहुंचे विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र