वाराणसी

कौवों के बाद मृत मिली दर्जनभर गिलहरियां, आम के बगीचा में मिला शव

- बर्ड फ्लू की दस्तक के बीच गिलहरियों की मौत - आम के बगीचे में मिले शव
less than 1 minute read
कौवों के बाद मृत मिली दर्जनभर गिलहरियां, आम के बगीचा में मिला शव
कौवों के बाद मृत मिली दर्जनभर गिलहरियां, आम के बगीचा में मिला शव

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में बर्ड फ्लू की दस्तक के बीच रविवार सुबह दर्जनभर गिलहरियां मृत पायी गई हैं। ग्रामीणों ने गिलहरियों की मौत की सूचना पुलिस में दी। तहसीलदार से सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गिलहरियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सा केंद्र पर ले गए।

मिर्जामुराद थानांतर्गत गुरुदासपुर गांव में पिचमार्ग के किनारे कोर्री गांव निवासी सूर्यबली सिंह, त्रिभुवन व सुभाष का आम का बगीचा है। रविवार सुबह ग्रामीण सुबह जब बगीचे की ओर गए तो पेड़ के नीचे जगह-जगह दर्जनभर गिलहरियां मृत पड़ी मिलीं। इस बात की जानकारी तहसीलदार को दी गई। तहसीलदार के निर्देश पर वन विभाग के वनरक्षक किरण कपूर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बगीचे में मृत पड़ी गिलहरियों के शव को बोरी में भरकर पोस्टमार्टम के लिए जक्खिनी पशु चिकित्सा केंद्र ले गए। वन रक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गिलहरियों की मौत का कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन आया है। आशंका जताई गई है कि बगीचे के बगल में स्थित खेत में लगी मटर की फसल पर कीटनाशक दवा के छिड़काव के बाद उसे खाने से गिलहरियों की मौत हुई होगी।

Published on:
11 Jan 2021 12:46 pm
Also Read
View All
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार, काशी विद्यापीठ में भी छात्रों का हल्ला बोल

बनारस: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद BHU गेट पर SP का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को घसीट कर ले गई पुलिस

सावन में 180 CCTV कैमरों से वाराणसी रेलवे स्टेशन पर होगी निगरानी: नॉन-वेज रहेगा प्रतिबंधित, स्पेशल ट्रेन की भी व्यवस्था

8 साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत! प्रेमिका ने ठुकराया तो युवक ने घर के बाहर खुद को लगा ली आग, वीडियो बनाती रही युवती

वाराणसी में पकड़ा गया अफगानिस्तान का अब्दुल रहमान, मुंबई से बनवाया था फर्जी भारतीय पासपोर्ट