वाराणसी

वाराणसी में पकड़ा गया 35 लाख कीमत का तस्करी का सोना

वाराणसी डीआरआई टीम ने जिले के मंडुवाडी रेलवे स्टेशन (बनारस स्टेशन) से तस्करी के सोने की खेप पकड़ी है। डीआरआई ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई सोने की खेप का बाजार मूल्य करीब 35 लाख रुपये आंकी जा रही है।

less than 1 minute read
Feb 15, 2022
डीआरआई ने वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेसन से पकड़ा तस्करी का सोना

वाराणसी. जिला डीआरआई यूनिट ने वाराणसी के मंडुवाडीह (बनारस स्टेशन) स्टेशन से 35 लाख रुपये कीमत का तस्करी का सोना पकड़ा है। इस मामले में डीआरआई ने एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि इस पूरे खेल का खुलासा हो सके।

जानकारी के मुताबिक डीआरआई वाराणसी यूनिट ने 14 फरवरी दिन सोमवार को दोपहर में मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन (बनारस स्टेशन) से विदेशी सोने की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार तस्कर के पास से स्विस और यूएई से लाया गया सोना बरामद हुआ है जो बांग्लादेश के रास्ते तस्करी कर भारत लाया गया था। बताया जा रहा है तस्कर प्रतापगढ़ का रहने वाला है और बांग्लादेश बॉर्डर के पास मालदा से सोने की खेप लेकर आ रहा था लेकिन डीआरआई के अफसरों की नजर से नहीं बच पाया और बनारस में ट्रेन बदलते समय उसे दबोच लिया गया।

बताया जा रहा है कि उसके पास से विदेशी सोने की छह बिस्किट बरामद हुई है जिसकी कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपए बताई जा रही है, जिसे पकड़ा गया तस्कर नगद लेकर मालदा गया था और चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी तस्कर तस्करी करने से नहीं बाज रहे हैं लेकिन डीआरआई भी उन्हें पकड़ने से नहीं चूक रही है । पकड़े गए तस्कर से पूछताछ जारी है और प्रतापगढ़ के तस्करों के बारे में कई खुलासे हुए हैं जिसके मद्देनजर आगे की जांच जारी की जा रही है।

Published on:
15 Feb 2022 05:31 pm
Also Read
View All