वाराणसी

रेप के आरोप में फंसे महागठबंधन प्रत्याशी अतुल राय पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

बाहुबली मुख्तार अंसारी के खास माने जाने वाले अतुल राय को बसपा ने घोसी सीट से दिया है टिकट, मायावती ने लगाया है बीजेपी पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप
2 min read
May 07, 2019
 BSP leader Atul rai
BSP leader Atul rai

वाराणसी. बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले अतुल राय की परेशानी बढ़ सकती है। रेप के आरोप में फंसे घोसी संसदीय सीट से महागठबंधन प्रत्याशी अतुल राय के मामले में चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन कार्यालय से रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने प्रत्याशी पर दर्ज मामले में विस्तुत रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही अतुल राय पर अब तक दर्ज हुए आपराधिक मुकदमे, पुलिस की कार्रवाई आदि का जानकारी मांगी है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के लिए तगड़ा झटका है ओमप्रकाश राजभर का इस्तीफा, महागठबंधन को लेकर किया यह ऐलान, इन सीटों पर बिगड़ा समीकरण

बाहुबली मुख्तार अंसारी के खास माने जाने वाले बसपा नेता अतुल राय को अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन से घोसी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव 2019 में प्रत्याशी बनाया गया है। प्रत्याशी बनने के कुछ दिन बाद ही यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा ने लंका थाने में अतुल राय पर रेप करने का मुकदमा दर्ज कराया था इसके बाद से लंका पुलिस लगातार अतुल राय की तलाश कर रही है। अतुल राय की तलाश में पुलिस की टीम लखनऊ से लेकर गाजीपुर, घोसी, मऊ आदि जिलों में छापेमारी कर चुकी है लेकिन अभी तक अतुल राय की गिरफ्तारी नहीं हुई है। चुनाव में प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज होते ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बड़ा बयान दिया था। मायावती ने कहा था कि बसपा हमेशा से महिलाओं का सम्मान करती है। बएसपी प्रत्याशी के खिलाफ बीजेपी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। अतुल राय ने मुकदमा दर्ज होने के बाद ही कहा था कि उन्हें साजिश करके फंसाया जा रहा है। फिलहाल चुनाव आयोग द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद इस मामले में नया मोड आ गया है और जिला प्रशासन रिपोर्ट तैयार करने में जुटा हुआ है।
यह भी पढ़े:-तेज बहादुर यादव ने कहा कि 50 करोड़ मिले तो कर दूंगा पीएम मोदी की हत्या, वीडियो वायरल

Published on:
07 May 2019 12:32 pm
Also Read
View All
पिशाच मोचन कुंड में डूबकर युवक की मौत, वाराणसी के मंडलीय अस्पताल से शव लेकर भागे परिजन, पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा

अखिलेश यादव के पोस्टर से गरमाई यूपी की शियासत, सपा कार्यकर्ताओं ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग, वाराणसी पुलिस कमिश्नर को दिया पत्रक

जिसने पत्नी को पढ़ाकर आबकारी में सिपाही बनाया, अब उसे ही दिखा रही नीचा, वाराणसी में ‘ज्योति मौर्या’ जैसा मामला

बस से नहीं सीधे एयरोंब्रिज से फ्लाइट तक जाएंगे यात्री, वाराणसी एयरपोर्ट पर मिलेगी खास सुविधा, जानें कैसी होगी व्यवस्था

‘हम तो तैयार हैं, जेल भेजो ना’, अजय राय ने सत्ता पक्ष पर उठाए सवाल