
वाराणसी. संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर देश भर में विरोध-प्रदर्शन जारी है। भंसाली की फिल्म में रानी पद्मावती को लेकर गलत तथ्यों को दिखाने का आरोप लग रहा है, जबकि फिल्म निर्माता ने ऐसे आरोपों से इंकार किया है। फिल्म को लेकर लड़ाई सोशल मीडिया में भी जारी है। इसी बीच पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की आवाज में रानी पद्मावती पर लिखी गयी एक कविता तेजी से वायरल हो रही है। पत्रिका इस आवाज की पृष्टि नहीं करता है बस सोशल मीडिया पर जारी ऑडियो को सुनाया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-ट्रेन में सफर के दौरान एसएमएस से मिलेगा जीआरपी सिपाही का नम्बर
पूर्व पीएम अटल बिहारी की कविता आज भी लोगों को याद रहती है। सोशल मीडिया पर जारी ऑडियो में दावा किया गया है कि पूर्व पीएम ने रानी पद्मावती के जौहर को लेकर एक कविता बनायी थी। सोशल मीडिया में दावा किया गया है कि पूर्व पीएम ने इस कविता का पाठ लोकसभा में किया था।
यह भी पढ़े:-बीजेपी की बाहुबली विजय मिश्रा को घेरने के लिए खास योजना, बीएसपी नेता को पार्टी में लाने की तैयारी
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की कविता के कुछ अंश
भगवा है पद्मिनी की जौहर की ज्वाला, मिटाती अमावस्य लुटाती उजाला, नया एक इतिहास क्या रच न डाला, चिता एक जलने हजारों खड़ी थी, पुरुष तो मिटे नारियां सब हवन की नलल के पदो पर जलने को खड़ी थी, मगर जौहरों में घिरे कोहरों में धुंए के घनों में बलि के क्षणों में धधकता रहा यह पूज्य भगवा हमारा। पूर्व पीएम अटल बिहारी के नाम से सोशल मीडिया पर समय-समय पर कविता शेयर होती रही है। ब्लुचिस्तान का मुद्दा या फिर शांति का। सभी प्रकरणों में पूर्व पीएम अटल बिहारी की कविता लोगों को याद आ जाती है। फिल्म पद्मावती के रिलीज को लेकर क्या निर्णय होता है यह तो समय ही बतायेगा। इतना तो साफ है कि जब फिल्म को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो जाता है जब तक सोशल मीडिया पर यह मुद्दा ठंडा नहीं पडऩे वाला है।
यह भी पढ़े:-दरोगा के उड़ गये होश जब जज ने कोर्ट में पूछ लिया आरोपी का नाम