
वाराणसी. निकाय चुनाव के तीनों चरण के लिए मतदान हो चुका है। अब एक दिसम्बर को चुनाव परिणाम आना है। चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा कि किस दल को कितनी सीट मिलेगी। इसी बीच एक निजी न्यूज चैनल ने एग्जिट पोल के आंकड़े पेश कर दिये हैं। यदि एग्जिट पोल के नतीजे इसी के आस-पास रहते हैं तो बनारस में इस पार्टी को मेयर पद पर जीत मिल सकती है।
यह भी पढ़े:-आतंकी नईम की गिरफ्तारी से उड़ी सुरक्षा एजेंसी की नीद, कुंभ मेला तो नहीं निशाने पर
एग्जिट पोल के अनुसार बनारस मेयर पद पर बीजेपी प्रत्याशी मिल सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को सबसे अधिक ४५ प्रतिशत वोट मिलेंगे। इसके बाद सपा का नम्बर आता है और पार्टी को २१ प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस तीसरे नम्बर पर रह सकती है और उसे १६ प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। चौथे नम्बर पर बीएसपी है जिसे १४ प्रतिशत वोट मिलने की बात कही गयी है। इसके अतिरिक्त अन्य को तीन प्रतिशत वोट मिलने की बात बतायी गयी है।
यह भी पढ़े:-मुस्लिमों ने पाकिस्तान के झंडे के साथ फारूक अब्दुल्ला का पुतला फूंका, कहा नहीं हटे तो मिटना होगा
यही रहा आंकड़ा तो सपा को लगेगा का सबसे अधिक झटका
एग्जिट पोल की बात सच साबित होती है तो सपा को सबसे अधिक झटका लगेगा। बीजेपी का अभी तक मेयर पद पर कब्जा रहता आया है इसलिए बीजेपी इस पद पर चुनाव जीत जाती है तो नयी बात नहीं होगी। सपा के लिए इस लिए झटका होगा क्योंकि सबसे अधिक पार्षद सपा के है, यदि नगर निगम में बीजेपी के सभासदों को बहुमत मिलता है तो यह नया इतिहास रचने जैसा होगा।
यह भी पढ़े:-एसएसपी ने दिया ट्रैफिक एम्बेसडर का लोगो, बिना हेलमेट पहने वाहन चला रहा दूल्हा हुआ पानी-पानी
बसपा की स्थिति सबसे खराब, कांग्रेस को होगा फायदा
एग्जिट पोल के अनुसार सपा दूसरे नम्बर पर रहती है लेकिन कांग्रेस तीसरे नम्बर पर आ जायेगी। इसके बाद बसपा को नम्बर आता है। बसपा के लिए यह गहरे सदमे से कम नहीं होगा। सपा व बसपा के मुखिया ने इन चुनाव में प्रत्याशियों के लिए प्रचार करना मुनासिब नहीं समझा था जबकि इन दलों को जीत की सबसे अधिक जरूरत है इसके विपरित सत्ता मिलने के बाद भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ चुनावी रैली की है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी नेता हुए परेशान, लगा झटका तो पीएम मोदी को क्या देंगे जवाब
वार्ड में सपा दे रही बीजेपी को तगड़ी टक्कर
एग्जिट पोल के अनुसार वार्ड में सपा ने बीजेपी को तगड़ी टक्कर दी है। बीजेपी से मात्र छह प्रतिशत वोट से सपा पीछे हैं। बीजेपी को सबसे अधिक फायदा विभिन्न दलों के एक साथ चुनाव लडऩे से हो रहा है। कई सीट ऐसी हैं जहां पर सपा, कांग्रेस व बसपा आपस में लड़ रही है और वोटों का बंटवारा होने से बीजेपी की जीत मिलने की संभावना बन गयी है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बढ़ गया वोटों का प्रतिशत, किस दल को मिलेगा लाभ