वाराणसी

खतरे के निशान से सिर्फ 12 सेमी नीचे गंगा का पानी, डूब गई फसलें, गलियों में चलने लगी नाव

Ganga Water Level Increase Flood Like Situation in Varanasi- वाराणसी जिले में गंगा नदी (Ganga Water Level) के पानी का लेवल बढ़ता जा रहा है। शाम सात बजे तक गंगा का पानी 71.14 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 71.26 मीटर से महज 12 सेमी नीचे है।

2 min read
Ganga Water Level Increase Flood Like Situation in Varanasi

वाराणसी.Ganga Water Level Increase Flood Like Situation in Varanasi. वाराणसी जिले में गंगा नदी (Ganga Water Level) के पानी का लेवल बढ़ता जा रहा है। शाम सात बजे तक गंगा का पानी 71.14 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 71.26 मीटर से महज 12 सेमी नीचे है। जलस्तर बढ़ने के कारण शहरी कॉलोनियों में पानी घुसने लगा है। गलियों में भी नाव चलनी शुरू हो गई हैं। पानी बढ़ने से लोगों ने अपना घर छोड़कर दूसरी जगह पलायन करना शुरू कर दिया है। अस्सी-नगवां मुख्य मार्ग पर गंगा का पानी चढ़ने से रास्ता बंद कर दिया गया है। घाट से जुड़ी गलियों में बाढ़ का पानी चढ़ने से नौका संचालन किया जा रहा है।

रविवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 70.96 मीटर पर था। 11 बजे गंगा का जलस्तर 70.98 मीटर पहुंच गया। 12 बजे से गंगा में दो सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ोतरी होने लगी और शाम सात बजे तक जलस्तर 71.14 मीटर तक पहुंच गया। सोमवार सुबह गंगा का जलस्तर 71.22 मीटर होने की आशंका जताई गई है। जलस्तर बढ़ने से गंगा का पानी सड़कों तक आ गया है। बाढ़ की स्थिति बन गई है। ऐसे में गंगा में पानी को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। अस्सी चौराहे पर ही भेलूपुर पुलिस के तरफ से बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है। साथ ही नगवां के तरफ से आने वाले रास्ते पर भी पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई है।

डूब गई फसल

गलियों में घुटने से ऊपर पानी भरने से लोगों को घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। नगवां नाले में भी पानी तेज गति से बढ़ने लगा है। पानी बढ़ने से रमना गांव में सैकड़ों बीघा से अधिक सब्जी की सफल डूब गई है।

Published on:
09 Aug 2021 01:33 pm
Also Read
View All