गाजीपुर से एक मामला सामने आया है। यहां कुछ नशेबाज बदमाश दुकान के सामने पेशाब करने लगे। दुकानदार ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होने दुकानदार पर हमला बोल दिया।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से मामला सामने आया है जहां कुछ बदमाश दुकान से सामने पेशाब करने लगे। दुकानदार ने जब उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया तो बदमाशों ने लाठी-डंडों से दुकानदार की पिटाई कर दी। मनचलों ने दुकानदार के साथ-साथ ग्राहकों पर भी हमला कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि आरोपी उस वक्त नशे में धुत थे।
पीड़ित ने बताया कि जब उसने ऐसा करने से मना किया तो वो वहां से चले गए फिर बाद में अपने 3 साथियों के साथ वापस आ गए। आरोप है कि सभी ने दुकान में घुसकर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जिसमें श्रीराम व राधेश्याम के सिर में चोट लगने से वो घायल होकर बेहोश हो गए।
जिस वक्त आरोपियों ने हमला किया उस दौरान वहां दो सगी बहनें दुकान से कुछ सामान लेने आई थीं। जैसे ही दुकान में बदमाशों ने मारपीट शुरू की तो ये देखकर दोनों लड़कियों का भाई दौड़ते हुए उन्हें बचाने पहुंचा। ये देखकर एक बदमाश ने उसे सीने में दांत से काटकर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने दोनों बहनों के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद सभी को घायल हाल में छोड़कर वो फरार हो गए। घटना के बाद होश में आने पर दुकानदारों ने थाने में आकर नामजद तहरीर दी। जिसके बाद पांचों घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया।