वाराणसी

बाल-बाल बचे दिल्ली से वाराणसी आने वाले शिवगंगा के पैसेंजर्स

रेल पटरी ही टूटी थी, क्षेत्रीय नागरिकों की पहल पर पहुंचे रेल अधिकारी और कर्मचारी। शुरू हुआ मरम्मत का काम।
less than 1 minute read
Oct 21, 2018
हरदत्तपुर स्टेशन के पास रेल लाइन टूटी
हरदत्तपुर स्टेशन के पास रेल लाइन टूटी

वाराणसी. अभी अमृतसर रेल हादसे को गुजरे दो ही दिन बीते हैं कि वाराणसी में शिवगंगा के यात्री बाल-बाल बच गए। वह तो क्षेत्रीय नागरिकों ने पहल कर रेल अधिकारियों को सूचना दी अन्यथा यहां भी बड़ा हासदा हो सकता था।

हुआ यूं कि दिल्ली से मंड़ुवाडीह आने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस के आने का समय हो रहा था। यह ट्रेन सुबह ही मंडुवाडीह पहुंचती है। मंडुवाडीह से पहले है हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन। पूर्वोत्तर रेलवे के हरदत्तपुर स्टेशन के पास गेट संख्या 9-सी पर रविवार की सुबह रेल पटरी टूटी पाई गई।

वह तो सुबह शौच पर निकले ग्रामीणों की नजर टूटे रेलवे ट्रैक पर पड़ी तो उन्होंने फौरन इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद ट्रैकमैन ने टूटी हुई पटरी की जानकारी कंट्रोल को दी। फिर इस ट्रैक से गुजरने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस को राजातालाब स्टेशन के पास रोक दिया गया। शिवगंगा के अलावा मंडुवाडीह-इलाहाबाद पैसेंजर को भी हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।
यांत्रिक विभाग के इंजीनियर्स मौके पर पहुंचे और क्लैंप लगाते हुए गाड़ियों को काशन के सहारे संचालन शुरू कराया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक रेल संचालन प्रभावित रहा।

Published on:
21 Oct 2018 01:16 pm
Also Read
View All
क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज

जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, वाराणसी में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने NH किया जाम

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी! महिला से 4,000 हजार ऐंठे, पुलिस ने तुरंत कराया रिफंड

सावन की सोमवारी पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा, 3 किलोमीटर तक कतार