
वाराणसी. संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर देश भर में विरोध का सिलसिला जारी है। फिल्म की रिलीज रोकवाने के लिए क्षत्रिय समाज के साथ हिन्दू समाज पार्टी के लोगों ने भी विरोध किया है। सबकी मांग फिल्म का रिलीज रोकने की है। इसी क्रम में हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश सचिव रोशन पांडेय ने जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से लिखा पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि यदि फिल्म रिलीज होती है तो रविन्द्रपुरी स्थित पीएम नरेन्द्र मोदी कार्यालय के सामने आत्महत्या कर लूंगा।
यह भी पढ़े:-क्षत्रियों ने निकाला चेतावनी मार्च, कहा रिलीज होगी पद्मावत तो हम देंगे जवाब
रोशन पांडेय ने खून से लिखे पत्र मे कहा है कि हिन्दू समाज की संस्कृति व गौरव पर आघात करने वाली फिल्म पद्मावत को रिलीज नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर बीजेपी ही दादागिरी व गुंडागर्दी कर रही है। इस फिल्म को लेकर पीएम मोदी मौन क्यों हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी कुछ बोल नहीं रहे हैं। इन नेताओं का हिन्दुत्व कहा गया। बीजेपी के राजपूत नेता भी मौन है फिल्म को किसी हाल में भी रिलीज नहीं होने दिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-युवा अपनी पॉकेट मनी से बदनाम गली के बच्चों में जगा रहे शिक्षा की अलख
रिलीज हुई फिल्म तो पीएम के कार्यालय के सामने आत्महत्या कर लूंगा
रोशन पांडेय ने कहा कि यदि हम लोगों के मांग के बाद भी फिल्म रिलीज होती है तो पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के जनसम्पर्क कार्यालय के सामने आत्महत्या कर लूंगा। फिल्म पद्मावत को लेकर सभी हिन्दू एक हो गये हैं और हिन्दुओं का फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। गौरतलब है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में भी फिल्म प्रदर्शन को लेकर विरोध का स्वर तेज हो गया है। क्षत्रिय महासभा के साथ छात्र भी जुड़ते जा रहे हैं। फिल्म प्रदर्शन के दौरान थियेटर की सुरक्षा व्यवस्था करना पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द ही साबित होगा।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के चलते मुलायम सिंह ने उठाया था यह कदम, सपा बैकफुट पर तो बसपा को मिल सकता लाभ