
वाराणसी. अभी हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'अक्सर 2' में नजर आई ऐक्ट्रेस जरीन खान अपने हॉट और सेक्सी लुक से लोगों का दिल जीत रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान फिल्मों में आने से पहले कॉल सेंटर में जॉब किया करती थीं। इन्होंने कभी एक्टिंग का सोचा भी न था। ये पढ़ने में अच्छी थीं और डॉक्टर बनना चाहती थीं। तब इनका वेट 100 किलो से भी ज्यादा था।
वीर फिल्म में कैटरीना से की गई थी इनकी तुलना
वीर फिल्म में जरीन की तुलना कैटरीना कैफ से की गयी थी। कुछ समय पहले एक पाकिस्तानी क्रिकेटर से अपने रिश्ते के कारण सोशल मीडिया पर जरीन के काफी चर्चे रहे है।
मोटापे की वजह से डेब्यू फिल्म में उठानी पड़ी थी मुश्किलें
वैसे बात अगर उनकी जर्नी की करें तो आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने फिल्मों के लिए खुद को काफी हद तक ट्रांसफॉर्म किया है। कभी उनका वजन 100 किलो हुआ करता था इसी मोटापे की वजह से उन्हें डेब्यू फिल्म 'वीर' में काफी क्रिटिसिज्म का सामना भी करना पड़ा था।
बचपन से यह था जरीन का सपना
एक इंटरव्यू के दौरान जरीन ने बताया था कि बॉलीवुड उनका बचपन से सपना रहा है और वो अपने वजन को लेकर काफी चिंतित थी पर परिवार के सपोर्ट के बाद उन्होंने बेहद कड़ी मेहनत और मशक्क्त के बाद अपने शरीर को इस लायक बनाया की आज उनकी फिटनेस की चर्चा तो है ही बल्कि उनके सुडौल शरीर को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
जरीन ने ऐसे घटाया वजन और बन गई इतनी हॉट
जरीन ने वर्कआउट, जिम, लिमिटेड डाइट प्लान फॉलो करने के बाद उन्होंने लंबे टाइम के बाद 43 किलो वजन घटाया।अब फिट रहना जरीन की प्रायोरिटी बन चुका है। वे फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के गाइडेंस में वर्कआउट करती हैं और उन्होंने अपना वजन 57किलो कर लिया है।