उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद बर्फीली हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया है। तेजी मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। सुबह कोहरे की घनी चादर के बीच दिन भर चल रही बर्फीली हवा मौसम को ठंडा कर रही है।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में मौसम बहुत तेजी से बदल रहा है। सुबह कोहरे की चादर से ढकी हुई तो बर्फीली हवाओं ने मौसम बदल दिया है। पूरा उत्तर प्रदेश कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। वाराणसी मंडल में भी तेज बर्फीली हवाओं का असर दिखाई दे रहा है। वहीं 12 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में बनने वाला पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर बारिश ला सकता है। हालांकि यह कमजोर है। वहीं कोहरे और हाड़ कपाने वाले ठंड से लोग परेशान देखे जा सकते हैं। पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो इस समय 7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं।
बर्फीली हवाओं ने बदला मौसम, क्या फिर होगी बारिश?
आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार बर्फीली हवाओं और कोहरे का असर अभी कुछ दिन ऐसे ही रहेगा और प्रदेश में ठंड कड़ाके की पड़ेगी। इसी बीच आईएमडी ने अपने बुलिटेन में बताया है कि हरियाणा और आस पास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र में समुद्रतल से 3.1 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। मध्य क्षोभमण्डलीय पछुआ हवाओं में बना हुआ गर्त, जिसकी धुरी समुद्रतल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है, लगभग 75° पूर्व देशांतर के साथ 28° उत्तर अक्षांश के उत्तर में उत्तर-उत्तर पूर्व में चला गया है। इससे बारिश की संभावना बढ़ी है। इसके अलावा 12 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में बनें का पूर्वानुमान है।
वाराणसी मंडल में आज का तापमान
वाराणसी मंडल में गुरुवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। मंडल एक चारों जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। वहीं सुबह से ही चल रही तेज हवाओं ने तापमान को लुढ़का दिया और ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार वाराणसी में आज का तापमान न्यूनतम 10 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अलावा गाजीपुर में न्यूनतम 8 और अधिकतम 22 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। चंदौली में न्यूनतम 10 और अधिकतम 22 डिग्री रहने का फोरकास्ट है। जौनपुर में भी न्यूनतम 10 और अधिकतम 22 डिग्री रहने का फोरकास्ट है। वाराणसी में सुबह 8 बजे तापमान 11 डिग्री था और हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। जौनपुर में बर्फीली हवाएं 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थीं। गाजीपुर में हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। चंदौली में भी हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी।