वाराणसी

आईजी जोन ने यातायात पुलिसकर्मियों को बांटा स्वास्थ्य सुरक्षा किट, मौसम के साथ प्रदूषण से होगी रक्षा

अभी तक बिना किसी किट के ही ड्यूटी करते थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, किट वितरण में यूपी का पहला जिला बना बनारस
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2018, 8:55 PM IST
Traffic Police
Traffic Police

वाराणसी. यातायात व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों पर मौसम व प्रदूषण की सबसे अधिक मार पड़ती है। भीषण गर्मी, ठंड या फिर बारिश का मौसम। मौसम के साथ प्रदूषण की दोहरी मार झेलते हुए भी पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी मुस्तैदी से करते हैं। पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य रक्षा के लिए बुधवार को बनारस में आईजी जोन दीपक रतन ने सुरक्षा किट का वितरण किया है। यूपी का पहला जिला बनारस हो चुका है जहां पर इस किट को बांटा गया है।
यह भी पढ़े:-राज्यसभा में बाहुबलियों का साथ पड़ा सीएम योगी पर भारी, बीजेपी को जमकर हो रही किरकिरी


आईजी जोन दीपक रतन ने कहा कि यातायात पुलिसकर्मी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कानून का पाठ पढ़ाया जा सके। एसएसपी आरके भारद्वाज ने कहा कि यातायात पुलिसकर्मियों के कल्याण का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के लोग भी निष्ठा व मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी करें। एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत ने कहा कि प्रदेश का पहला जनपद बनारस बन चुका है जहां पर इस तरह के किट दिये गये हैं। हम लोग अपने सहयोगियों की सभी समस्याओं के समाधान में जुटे हुए हैं इसलिए आप लोग भी अच्छी तरह से अपनी ड्यूटी करें। इस अवसर पर सीओ ट्रैफिक अर्जुन सिंह, राकेश नायक, पिंडरा सीओ सुरेन्द्र नाथ यादव, यातायात निरीक्षक जगत कन्नौजिया आदि अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-यह हैं वह पांच बड़े सवाल, जो सीएम योगी सरकार पर लगा रहे जातिवादी राजनीति करने का आरोप

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए खास है स्वास्थ्य सुरक्षा किट
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा किट बेहद खास है। किट में पानी को ठंडा रखने के लिए मिल्टन की बोतल, प्रदूषण व धूप से बचाव के लिए चश्मा, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए इलेक्ट्राल का पाउच, ट्रैफिक मास्क व सीटी रखी गयी है जो ट्रैफिक पुलिस के लिए बहुत उपयोगी होगी।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने उन्नाव गैंगरेप को लेकर किया बड़ा निर्णय

Published on:
Also Read
View All
‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी