
वाराणसी. पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली जानने के लिए जब आईजी रेंज दीपक रतन भीषण ठंड में निरीक्षण किया तो सच्चाई सामने आ गयी। कई जगहों पर पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब मिले तो कुछ वसूली करते दिखे। आईजी रेंज से तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 सिपाही को निलंबित व 10 को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अतिरिक्त रात्रि में भ्रमण नहीं करने पर चार क्षेत्राधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांग लिया है। आईजी रेंज की कार्रवाई से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े:-देखे वीडियो जब पुलिस ने छापा मारा तो अर्धनग्न होकर नृत्य करती मिली लड़कियां
शहर में लगातार हो रही चोरी व रात्रि में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में गायब रहने की शिकायत को आईजी रेंज दीपक रतन ने गंभीरता से लिया। आईजी रेंज दीपक रतन ने सुन्दरपुर, भदऊ चुंगी, राजघाट, नरिया तिराहा, पुलिस लाइन सिगरा चौराहा, आशापुर चौराहा आदि क्षेत्र को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी रेंज ने देखा कि ककरमत्ता पिकेट पर सिपाही ट्रकों को रोक कर अवैध वसूली कर रहे हैं। सारनाथ थाना के सिपाही भी अपनी ड्यूटी से गायब मिले थे। पुलिस विभाग की इस व्यवस्था को देख कर का गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया। निरीक्षण के बाद आईजी रेंज ने कार्रवाई का चाबुक चला दिया है। मंडुआडीह थाना के सिपाही कमल मौर्या व रामप्रकाश यादव को निलंबित कर दिया गया है, जबकि १० सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। लाइन हाजिर होने वालों में थाना सारनाथ के सिपाही विनोद यादव, रामप्रकाश यादव, थाना आदमपुर के विसेन्द्र यादव व रामाशीष, कोतवाली थाना के श्रीराम कुमार व चन्द्रप्रकाश, थाना लंका के शैलेन्द्र कुमार सिंह, विक्रम सिंह आजाद, अशोक कुमार यादव व राणाप्रताप सिंह शामिल है।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखें जब पुलिस ने मारा छापा तो ऐसे चल रही थी रेव पार्टी
आईजी रेंज ने चार सीओ से मांगा स्पष्टीकरण
आईजी रेंज ने सिपाहियों पर कार्रवाई करने के साथ क्षेत्राधिकारियों को भी नहीं छोड़ा है। रात्रि में भ्रमण नहीं करने के आरोप में सीओ कैंट, कोतवाली, दशाश्वमेध व भेलूपुर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। आईजी रेंज ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जो भी पुलिसकर्मी ड्यूटी में लापरवाही बरतते हुए मिलेगा, उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े:-EXCLUSIVE-रेव पार्टी की बैसाखी के सहारे धड़ल्ले से चल रहा बीसी का धंधा, पुलिस अंजान