
वाराणसी. अभी हाल ही में भारतीय रेलेवे 90,000 पदों पर बड़े पैमाने पर भर्तियां निकाली है। जिसमें परीक्षार्थियों की आयु सीमा 28 ही रखा गया था। लेकिन RRB में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने परिक्षार्थियों को एक औऱ खुशखबरी दी है। जिसकी आयु सीमा 2 साल बढ़ा दी है। विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 5 से 12 मार्च 2018 तक की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के पास नौकरी हासिल करने का यह सुनहरा अवसर है। इनका चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी। इनमें 10वीं पास को भी आवेदन करने का मौका है।
असिस्टेंट लोको पायलट की पोस्ट के लिए सामान्य श्रेणी के लिए आयु सीमा 28 से बढ़ाकर 30 कर दी गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए इसे 31 वर्ष से बढ़ाकर 33 साल, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के लिए इसे 33 से बढ़ाकर 35 साल किया गया है। इसके अलावा लेवल-1 पोस्ट क लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी की आयु सीमा को 31 साल से बढ़ाकर 33 साल किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए इसे 34 से बढ़ाकर 36 साल, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के लिए इसे 38 साल तक कर दिया गया है। ये नौकरियां 10वीं पास लोगों के लिए हैं।
अभ्यर्थी मलयालम, कन्नड़, तेलगू, तमिल, उड़िया समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी परीक्षा दे सकेंगे। तकनीशियन व असिस्टेंट लोको पॉयलट के विभिन्न पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन मांगे गए हैं। इच्छुक आवेदक रेलवे बोर्ड की आधिकारिक बेवसाइट indianrailways.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर निकली भर्ती
Indian Railway Recruitment 2018 में लोको पायलट, टेक्निशियन और CPC पे मेट्रिक्स लेवल- 1 के विभिन्न पदों के लिए भर्ती होनी है। जिसमें लोको पायलट/टेक्निशियन- कुल 26,502 और CPC पे मेट्रिक्स लेवल- 1 के 62907 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 से 12 मार्च 2018 तक है।