वाराणसी

Varanasi Trip: काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए IRCTC ने दिया बड़ा ऑफर, जानें खासियत

Varanasi Trip : बनारस की संस्कृति और यहां की गंगा नदी लोगों को दूर-दूर से अपनी और खिंच लाती है। जहां गंगा आरती का एक अद्भुत नजारा होता है।

2 min read
Apr 07, 2023
बनारस

भगवान महादेव की नगरी वाराणसी का प्राचीन और पौराणिक नाम काशी है। यह हिंदू धर्म के पवित्रतम तीर्थों में एक माना जाता है। ये दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। वैसे तो बनारस शहर अपने आप में खूबसूरत है, लेकिन यहां 12 ज्‍योतिर्लिंगों में से काशी विश्वनाथ मंदिर लोगों को ज्यादा आकर्षित करता है।

यहां गंगा आरती का होता है अद्भुत नजारा
बनारस की संस्कृति और यहां की गंगा नदी लोगों को दूर-दूर से अपनी और खिंच लाती है। जहां गंगा आरती का एक अद्भुत नजारा होता है। यह शहर देश के सबसे प्रसिद्ध चार बड़े विश्वविद्यालय बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइयर टिबेटियन स्टडीज और संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए भी जाना जाता है।

IRCTC एक टूर पैकेज कर रहा है ऑफर
इस शहर को द सिटी ऑफ टेंपल्स और द सिटी ऑफ लर्निंग भी कहा जाता है। इस शहर में बाबा विश्वनाथ मंदिर भी है। यहां घूमने वालों का ताता लगा रहता है और अगर आप भी इस शहर को देखने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC एक टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में…

जानिए कैंसिलेशन पॉलिसी क्या है :-
1.) 15 दिन से ज्यादा के समय पर 250 रुपए प्रति व्यक्ति का कॉस्ट डिडक्शन होगा।

2.) 8 से 14 दिनों में पैकेज में 25 प्रतिशत कॉस्ट डिडक्शन होगा।

3.) 4 से 7 दिनों पर 50 प्रतिशत के कॉस्ट का डिडक्शन होगा।

4.) 4 या इससे कम दिनों में कोई भी कॉस्ट डिडक्शन नहीं होगा।

7 बजे सुबह वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। जहां से आपको सीधा होटल ले जाया जाएगा। वहां ब्रेकफास्ट करने के बाद आप सीधा काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। दर्शन करने के बाद आप लंच करेंगे। इसके बाद आप संकट मोचन मंदिर जाएंगे, हनुमान मंदिर, भारत माता मंदिर आदि जाएंगे। शाम को आप दशाश्वमेध घाट जाएंगे गंगा आरती के लिए। इसक बाद आप होटल वापस लौटेंगे और चेकआउट करेंगे। फिर यहां से आपको वाराणसी रेलवे स्टेशन छोड़ दिया जाएगा।

Updated on:
07 Apr 2023 05:44 pm
Published on:
07 Apr 2023 05:43 pm
Also Read
View All