
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह प्रदेश गुजरात में बीजेपी को नाकों चने चबवाने के बाद विधायक जिग्नेश मेवानी अब पीएम के संसदीय क्षेत्र में आ रहे हैं। वह भी एक नव दलित सम्मेलन में। वह अकेले ही नहीं हैं बल्कि उनके साथ इस अगस्त क्रांति दिवस के दिन काशी से भारतीय लोकतंत्र की रक्षा और दलितोद्धार के साथ सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ आजादी का बिगुल फूका जाएगा। इसकी बिसात बिछ चुकी है। बस दिग्गजों के जमावड़े का इंतजार है। मीडिया से रू-ब-रू मानवाधिकार जाननिगरानी समिति की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रुति नागवंशी और गवर्निंग बोर्ड सदस्य सचिव डॉ. मोहम्मद आरिफ ने यह जानकारी दी।
सभी जाति और धर्मो के टूटे हुए लोगो की एकता बनाना है सम्मेलन का उद्देश्य
उन्होंने बताया कि मानवाधिकार जाननिगरानी समिति व अन्य सामाजिक संस्थानों के संयुक्त तत्वाधान में 9 अगस्त को सांप्रदायिक एकता व सौहार्द के प्रतीक कबीर दास के कर्म स्थली मूलगादी कबीर मठ वाराणसी में “नवदलित सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि भारत के इतिहास में नौ अगस्त ऐतिहासिक दिन के रूप में जाना जाता है क्योकि इसी दिन भारत छोडो आदोलन का आगाज़ हुआ था और वाराणसी से सम्बद्ध ट्रेड यूनियन नेता व वरिष्ठ पत्रकार स्व सुधीन्द्र शुक्ल का जन्मदिन भी है। बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य सभी जाति और धर्मो के टूटे हुए लोगो की एकता बनाना है। साथ ही जातिवाद, पुरुषवाद, साम्प्रदायिक फासीवाद, नव उदारवाद के खिलाफ बंधुत्व बहुलतावाद, समता व न्याय को स्थापित करने का यह एक प्रयास है ताकिसमाज में चली आ रही विषमताओ को समाप्त कर एक समतामूलक समाज की स्थापना की जा सके।
ये होंगे मुख्य वक्ता
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी,कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष, लालजी देसाई रास्ट्रीय समाजसेवी, वरिष्ट पत्रकार उर्मिलेश जी टेलीविजन एंकर, लेखक और पूर्व कार्यकारी निदेशक राज्यसभा टीवी, प्रो रतनलाल, हिन्दू कॉलेज, दिल्ली, डॉ पंकज श्रीवास्तव,वरिष्ट पत्रकार और संस्थापक मीडिया विजिल, प्रो शाहीना रिज़वी, उपाध्यक्ष, मानवाधिकार जन निगरानी समिति, वाराणसी, नदीम खान आदि की उपस्थिति रहेगी।
समाजसेवी डॉ लेनिन को 30 अगस्त को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित भारतीय मानवता विकास अवार्ड-2018
उन्होंने लोगों ने बताया की काशी के सुप्रसिद्ध मानवाधिकार सामाजिक कार्यकर्ता डॉ लेनिन रघुवंशी को आगामी 30 अगस्त, 2018 को देश का प्रतिष्ठित अवार्ड “भारतीय मानवता विकास अवार्ड-2018”मिलेगा। इसके पहले यह अवार्ड देश विदेश के विभिन्न हस्तियों को मिल चुका है जिसमे क्रोशिया के छठवें प्रधानमंत्री जल्तेको मेटेसा, मालदीव के पांचवे राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद हसन, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस और लेमाह रोबर्ट, के साथ ही भारत के बिन्देश्वरी पाठक, मेधा पाटेकर,स्वामी नाथन अय्यर, आयरन लेडी इरोम शर्मीला, गुरुचरण दास, डॉ किरण वेदी, डॉ देवी शेट्टी, टी.एन. शेषन, ई. श्रीधरन, सुष्मिता सेन, वाई. सी. देवेश्वर, पंकज मंजुल आदि प्रमुख हैं। डॉ लेनिन ने बताया कि उक्त पुरस्कार में मिली धनराशी 50000 रुपये “नवदलित सम्मेलन” के लिए दान स्वरुप देंगे।
इन्हें किया जाएगा सम्मानित
इस अवस पर मानवाधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जागृति राही (वाराणसी), उदय (बिहार) एवं प्रदीप गर्ग (उत्तराखंड) को जनमित्र सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।