वाराणसी

वाराणसी के कांजी हाउस में मृत बछड़े को नोचता दिखा कुत्ता, वीडियो से खुली पोल, नगर निगम ने की कार्रवाई

वाराणसी के कांजी हाउस में मृत बछड़े के शव को कुत्ता नोचते नजर आया। इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई की है। इस मामले में एक संविदा कर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है...

2 min read
Apr 06, 2026
Feature image

वाराणसी: गौवंश के लिए सुरक्षित किए गए एढ़े के कांजी हाउस से एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पशु संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।इसके साथ ही नगर निगम की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। परिसर के भीतर मृत पड़े एक बछड़े को कुत्ता नोचता हुआ नजर आ रहा है, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए नगर आयुक्त ने एक संविदा कर्मी को कार्य मुक्त कर दिया है।

दरअसल, ग्राम एढ़े में कांजी हाउस पशुओं के लिए आश्रय स्थल है, जहां गोवंश के खाने-पीने की व्यवस्था और सुख सुविधाओं की व्यवस्था का ध्यान रखा जाता है। लेकिन इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक बछड़े की मौत के बाद कांजी हाउस में घुसे कुत्ते ने उसे नोच दिया, जिसके बाद इस व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

संविदा कर्मी हुआ बर्खास्त

वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने बताया है कि यह घटना हाल में ही उनके संज्ञान आई है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि कांजी हाउस में मौजूद एक सांड ने पशुओं पर हमला किया था, जिसमें एक बछड़ा घायल हो गया था। कुछ दिनों बाद उसकी मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने स्वीकार किया कि इस मामले में कुछ ढीलाई बरती गई। इसके बाद कुत्ते अंदर तक प्रवेश कर गए। शायद यही वजह है कि वायरल वीडियो में कुत्ता बछड़े के शव को नोच रहा है।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने कांजी हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वहां तैनात कर्मचारियों को आदेश दिया है। इसके साथ ही नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कांजी हाउस में कार्यरत एक संविदा कर्मी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।अधिकारियों के मानें तो यह कार्रवाई इसलिए की गई है ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके।

राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध की गई कार्रवाई

इस संबंध में नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। घटना संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने तत्काल सुरक्षा में लगे संविदा कर्मी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही सम्बंधित राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया है।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस प्रकरण के सामने आने के बाद कांजी हाउस के प्रभारी अधिकारी के खिलाफ शासन को पत्र भेजा गया है। अधिकारी के मुताबिक, जल्द ही यहां सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी और संवेदनशील अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

Updated on:
06 Apr 2026 09:54 pm
Published on:
06 Apr 2026 09:52 pm
Also Read
View All
वाराणसी में गोमती नदी में नहा रहे दो बच्चे डूबे, छुट्टियों में ननिहाल आये थे मासूम, एक शव बरामद

वाराणसी में ब्रिक्स देशों की बैठक: काशी के जीआई उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी, बनारसी संस्कृति से रूबरू होंगे 11 देश

वाराणसी जेल की बॉउंड्री कूदने वाले को लगेगा 240 वोल्ट का झटका, कराई गई इलेक्ट्रिक फेंसिंग, बढ़ाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

वाराणसी में ढहाई गई 200 साल पुरानी मस्जिद, मलबा भी रातों रात गायब, एक हजार पुलिसकर्मी रहे तैनात

काशी में चौकाने वाला आंकड़ा, पानी में डूबने से हुईं सबसे ज्यादा मौतें, लोगों की जान बचाने की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन