वाराणसी

कानपुर-प्रयागराज हिंसाः वाराणसी में बवालियों पर पुलिस व खुफिया तंत्र की पैनी निगाह

पिछले शुक्रवार को प्रेदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा के बाद वाराणसी में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। हर उस दागी पर पैनी निगाह रखी जा रही जिनका पूर्व में शहर का माहौल बिगाड़ने में हाथ रहा है। इसके लिए पुलिस के साथ ही स्थानीय खुफियातंत्र को अलर्ट कर दिया गया है। कुछ संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।
less than 1 minute read
Jun 12, 2022
संवेदनशील इलाकों का मुआयना करते पुलिस अफसर
संवेदनशील इलाकों का मुआयना करते पुलिस अफसर

वाराणसी. विवादित बयानबाजी के बाद गत शुक्रवार को जिस तरह से सूबे का माहौल बिगड़ा और कई जिलों में हिंसात्मक घटनाएं हुईं उसे लेकर वाराणसी में भी एहतियातन सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ ही स्थानीय खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है। ऐसे लोगों पर पैनी निगाह रखी जा रही है जिन पर पूर्व में माहौल बिगाड़ने का आरोप रहा।

बलवाइयों की तैयार की गई सूची

शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रहने वाले बलवाइयों की 244 लोगों की सूची पुलिस ने तैयार की है। ये काम थानावार किया गया है। हर थाने को ऐसे लोगों पर नजर रखने को कहा गया है। इन सभी पर स्थानीय पुलिस के साथ खुफिया तंत्र निगाह रखे हैं। पुलिस प्रशासन की रणनीति के तहत किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर सबसे पहले इन चिन्हित लोगों की धरपकड़ होनी तय है।

चिन्हित मोहल्लों पर कड़ी नजर

काशी जोन के डीसीपी आरएस गौतम के मुताबिक थानावारा चिन्हित बलवाइयों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे इलाके जहां से पूर्व में बवाल की शुरूआत हुई उन इलाकों पर ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। इसके तहत बजरडीहा इलाका सबसे संवेदनशील है। लिहाजा वहां फोर्स तैनात की गई है। बजरडीहा को सात भाग में बांट कर पीएसी, पुलिस, महिला पुलिस तैनात की गई है।

रेवड़ी तालाब-शिवाला में पुलिस पीएसी की तैनाती

भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे के अनुसार रेवड़ी तालाब और शिवाला इलाके में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वहां एक कंपनी पीएसी के साथ ही पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।

Published on:
12 Jun 2022 02:11 pm
Also Read
View All
लखनऊ अग्निकांड के बाद VDA की कार्रवाई, मानक के विपरीत चल रहे 8 कोचिंग संस्थान सील

अब ध्वस्त नहीं होगी 1000 साल पुरानी वाराणसी की गंज शहिदा मस्जिद, रेलवे ने रद्द किया नोटिस, मसाजिद कमेटी ने जताई खुशी

‘हम निपट लेंगे, आप अपना देखें’, वाराणसी में गंज शहिदा मस्जिद के लिए पाक राष्ट्रपति के X पोस्ट पर सपा सांसद अफजाल अंसारी

किसी के पास आग बुझाने वाला यंत्र नहीं तो किसी के पास कर्मचारी नहीं, वाराणसी के कोचिंग सेंटर्स का बुरा हाल, भगवान भरोसे बच्चे

ट्रांसफार्मर जलने पर डिस्कॉम के एमडी का बड़ा एक्शन, XEN और वाराणसी के दो SDO के वेतन से ₹10 लाख की वसूली का आदेश