वाराणसी

धीरे-धीरे संवर रहा काशी पुराधिपति का भव्य दरबार, 24 भवनों की देखभाल के लिए निकलेगा ग्लोबल टेंडर

काशी पुराधिपति का भव्य दरबार धीरे-धीरे संवर रहा है। धाम के संचालन की रूपरेखा तैयार है। शनिवार को काशी विशिष्ट विकास परिषद की बैठक होगी जिसमें भव्य धाम और मंदिर न्यास के कार्यों के बंटवारे पर चर्चा होगी। बोर्ड में काशी विश्वनाथ धाम के संचालन के लिए सलाहकार नियुक्ति, संशोधित बजट, धाम के संचालन और भवनों की व्यवस्था, आय-व्यय पर विचार किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2021, 3:14 PM IST
Kashi Puradhipati Dham preprations global tender to be out soon
Kashi Puradhipati Dham preprations global tender to be out soon

वाराणसी. काशी पुराधिपति का भव्य दरबार धीरे-धीरे संवर रहा है। धाम के संचालन की रूपरेखा तैयार है। शनिवार को काशी विशिष्ट विकास परिषद की बैठक होगी जिसमें भव्य धाम और मंदिर न्यास के कार्यों के बंटवारे पर चर्चा होगी। बोर्ड में काशी विश्वनाथ धाम के संचालन के लिए सलाहकार नियुक्ति, संशोधित बजट, धाम के संचालन और भवनों की व्यवस्था, आय-व्यय पर विचार किया जाएगा। पुराधिपति के भव्य दरबार के आकार लेने से पहले ही उसके संचालन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की आज शाम को होने वाली बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाएगा। बोर्ड के प्रस्ताव को शासन में भेजा जाएगा और वहां से मंजूरी मिलने के बाद इस पर आगे कार्य शुरू हो जाएगा।

काशी विश्वनाथ धाम में भवनों के संचालन के लिए पीपीपी मॉडल, कंसंल्टेंट के लिए टेंडरिंग और कार्यों को विभागवार बांटने पर भी चर्चा होगी। धाम में बन रहे सभी 24 भवनों की देखभाल के लिए पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर कंपनी के चयन के लिए टेंडर का मुद्दा इसमें शामिल होगा। बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम में 60 प्राचीन मंदिर संरक्षित हैं। मंदिर के चारों तरफ एक परिक्रमा मार्ग, गंगा घाट से मंदिर में प्रवेश करने पर बड़ा गेट, मंदिर चौक, 24 बिल्डिंग जिनमें गेस्ट हाउस, तीन यात्री सुविधा केन्द्र, पर्यटक सुविधा केन्द्र, स्टॉल, पुजारियों के रहने के लिए आवास, आश्रम, वैदिक केन्द्र, सिटी म्यूजियम, वाराणसी गैलरी, आदि बनाया जा रहा है।

15 जुलाई को पीएम दे सकते हैं परियोजनाओं की सौगात

15 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी आ सकते हैं। पीएम काशी में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर समेत 750 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण 417 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करेंगे। प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी को अंतिम रूप लगभग दिया जा चुका है। हालांकि, अभी कार्यक्रम को हरी झंडी नहीं मिली है लेकिन आगमन के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सीएमओ कार्यालय को इसकी सूचना दे दी गई है।

प्रधानमंत्री मुख्य रूप से 417 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास की सूची में 10 एकड़ जमीन पर 40 करोड़ की प्रस्तावित केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं टेक्नीकल इंस्टीट्यूट (सिपेट) का स्किलिंग एंड टेक्निकल सपोर्ट सेंटर (सीएसटीसी) परियोजना शामिल है। इसके अलावा सेवापुरी समेत अन्य ब्लॉकों को गांव से जुड़ी 111 करोड़ की सड़क परियोजना, जिला रायफल ब्लॉक में पांच करोड़ की प्रस्तावित शूटिंग रेंज, लहरतारा-चौकाघाट ओवर ब्रिज के नीचे पार्किंग जोन, वेंडर जोन आदि के लिए प्रस्तावित 8.5 करोड़ की परियोजना शामिल होगी। इसके अलावा 2.77 करोड़ में प्रस्तावित राजकीय प्राथमिक स्कूल राजघाट का सुंदरीकरण आदि शामिल है।

Published on:
Also Read
View All
‘बंगाल चुनाव में जहां सबसे अधिक वोटरों के नाम कटे, वहां सबसे ज्यादा सीट टीएमसी को मिली’, SIR पर संबित पात्रा की दो टूक

त्यौहार बीतने के बाद आई मिठाईयों की रिपोर्ट, ज्यादातर टेस्टिंग में फेल, वाराणसी में अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

जेडीयू की यूपी चुनाव में एंट्री: बीजेपी से सीट शेयरिंग पर होगी बात, जानें क्या बोले निशांत कुमार

यूपी को पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात, रेल मंत्री व सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक

नमो ब्रिज के नाम से जाना जाएगा काशी में बनने वाला सिग्नेचर ब्रिज, रेल मंत्री ने किया एलान, जानें और क्या बोले अश्वनी वैष्णव