वाराणसी

पद्मावती विवाद पर बोले कुमार विश्वास, जनभावनाओं का ख्याल रखें फिल्म निर्देशक

साहित्यकार मनु शर्मा की याद में आयोजित स्मृति संध्या में भाग लेने वाराणसी पहुंचे थे कवि और आप नेता
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2017, 8:17 AM IST
Feature image

वाराणसी. संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है और फिल्म की रिलीज पर बैन लगाने की मांग हो रही है। फिल्म को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है। हालांकि विवाद को देखते हुए फिल्म की रिलीज को फिलहाल टाल दी गई है, मगर राजपूत संगठनों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को वाराणसी पहुंचे कवि और आप नेता कुमार विश्वास ने इस मुद्दे पर कहा कि रानी पद्मावती पर फिल्म बनाते समय निर्देशक संजय लीला भंसाली को जनभावनाओं का ख्याल रखना चाहिये थे, जिससे आज यह नौबत नहीं आती।

यह भी पढ़ें:

कुमार विश्वास ने कहा कि रानी पद्मावती को एक बड़ा वर्ग देवी मानता है और पूजा करता है, ऐसे में इस फिल्म से उनकी भावना आहत हो सकती है। उन्होंने कहा कि अभी फिल्म रिलीज नहीं हुई है और अंतिम फैसला इस संबंध में सेंसर बोर्ड को लेना है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसी फिल्में बनने पर रोक लगनी चाहिये और सेंसर बोर्ड इस पर पूरी नजर रखे।

साहित्यकार मनु शर्मा की याद में आयोजित स्मृति संध्या में भाग लेने कुमार विश्वास वाराणसी आये थे। काशी विद्यापीठ के गांधी अध्धयन पीठ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुमार विश्वास के अलावा, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, अनुप्रिया पटेल, योगी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

स्मृति संध्या में केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि मनु शर्मा की सात सौ कवितायें, 300 कहानियां और 20 से अधिक उपन्यालस वसीयत के रूप में हमारे पास मौजूद हैं और उन्होंने धारा के विपरीत चलकर साहित्य जगत में अपनी जगह बनाई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें उनकी इस अमू्ल्य विरासत को आगे बढ़ाने और सहेजने की जरूरत है।

कार्यक्रम के दौरान उनकी पुस्तक 'फेरीवाला रचनाकार' का विमोचन भी किया गया और 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री 'महायुद्ध के सारथी मनु शर्मा' का प्रदर्शन भी किया गया।

Published on:
Also Read
View All
‘बंगाल चुनाव में जहां सबसे अधिक वोटरों के नाम कटे, वहां सबसे ज्यादा सीट टीएमसी को मिली’, SIR पर संबित पात्रा की दो टूक

त्यौहार बीतने के बाद आई मिठाईयों की रिपोर्ट, ज्यादातर टेस्टिंग में फेल, वाराणसी में अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

जेडीयू की यूपी चुनाव में एंट्री: बीजेपी से सीट शेयरिंग पर होगी बात, जानें क्या बोले निशांत कुमार

यूपी को पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात, रेल मंत्री व सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक

नमो ब्रिज के नाम से जाना जाएगा काशी में बनने वाला सिग्नेचर ब्रिज, रेल मंत्री ने किया एलान, जानें और क्या बोले अश्वनी वैष्णव