
वाराणसी. लंका पुलिस ने अन्तर्जनपदीय चोरों का गिरोह पकडऩे में सफलता पायी है। पुलिस ने चोरों के पास बीएचयू प्रोफेसर की चुरायी गयी जीपीएस वाली अंगूठी भी बरामद की है। शनिवार को एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि शातिर अपराधियों ने दीपावली व फरवरी में बीएचयू कैंपस के अंदर शिक्षकों के घर चोरी की थी जो समान भी बरामद हो गया है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी को अपना दल की तरह सुभासपा को भी देनी होगी लोकसभा सीट, जल्द होगा खुलासा
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि लंका थाना प्रभारी भारत भूषण तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शातिर चोरों का गिरोह चोरी के आभूषण के साथ मौजूद हैं। लंका पुलिस ने छापा मार कर पांच चोरों को पकड़ा है और उनके पास से चोरी किये आभूषण भी बरामद हुए हैं। चोरों के पास दो तमंचा व कारतूस भी मिला है। पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि बीएचयू परिसर के अंदर प्रोफेसर राजा वरिष्ठ त्रिपाठी व प्रोफेसर ललित सिंह के जोधपुर स्थित आवास में दीपावली व फरवरी में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। चोरों के पास से प्रो.राजा वरिष्ठ त्रिपाठी की जीपीएस लगी अंगूठी भी मिली है। पूछताछ में चोरों ने अपन नाम गोपाल हेला निवासी लंका, सियाराम निवासी थाना कोतवाली, गोलू विश्वकर्मा व गोलू शर्मा निवासी लंका और अंकित उर्फ कोमल राजभर निवासी चंदौली बताया है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि गोपाल हेला लंका थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है जिस पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बनारस के अतिरिक्त चंदौली, आगरा आदि की जेलों में भी इस गिरोह के सदस्य चोरी के आरोप में बंद हो चुके हैं।
यह भी पढ़े:-यूपी की सियासत में पहली बार हाशिये पर पांच बाहुबली, बेहद दिलचस्प है यह कहानी