वाराणसी

Navaratri 2018: नौ दिनों में इन 9 रंग के कपड़े पहनने पर मां दुर्गा होती हैं प्रसन्न, पूरी होती है मनोकामना

नवरात्र‍ि के नौ दिनों के दौरान काले रंग के कपड़े पहनना वर्जित होता है

2 min read
Maa Durga

वाराणसी. 10 अक्टूबर से नवरात्रि (Navratri 2018) का शुभारंभ होने वाला है। आप जानते होंगे कि नवरात्रि में लाल रंग पहनना शुभ होता है। लेकि यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि नवरात्रि के नवों दिन अलग-अलग रंग का कपड़ा पहनकर पूजा करने से नव देवी प्रसन्न होती हैं और उन्हें किसी चीज की कमी नहीं होती। नौ दिनों में नौ रंगों के कपड़े पहनने और मां की पूजा करने का खास महत्व है। नवरात्र‍ि के नौ दिनों के दौरान काले रंग के कपड़े पहनना वर्जित होता है। इसलिए काले रंग के कपड़े ना पहनें।आइये तो हम बताते हैं कि नवरात्रि के पहले दिन से लेकर नवें दिन तक किस-किस कलर का कपड़ा धारण करना शुभ होता है।


नवरात्रि के प्रथम दिन पहने इस कलर का कपड़ा (Navratri Nine days and Colours):
पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन आप पूजा में पीले रंग के कपड़े पहनें। पीला रंग पहनना खासतौर से शुभ होता है।


नवरात्रि के दूसरे दिन पहने इस कलर का कपड़ा
नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्राचारिणी की पूजा होती है। इस पूजा में हरे रंग के कपड़े धारण करें।


नवरात्रि के तीसरे दिन पहने इस कलर का कपड़ा
नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन आप ग्रे रंग के कपड़े पहन कर मां दुर्गा को खुश कर सकते हैं।


नवरात्रि के चौथे दिन पहने इस कलर का कपड़ा
नवरात्र के चौथे दिन कूष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन आप नारंगी रंग को पहन सकते है. मां दुर्गा को नारंगी रंग पसंद होता है।


नवरात्रि के पांचवे दिन पहने इस कलर का कपड़ा
नवरात्र के 5वें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है।


नवरात्रि के छठे दिन पहने इस कलर का कपड़ा
नवरात्र के छठें दिन मां कात्यानी की पूजा की जाती है। इस दिन के लिए लाल रंग बहुत शुभ माना जाता है।


नवरात्रि के सातवे दिन पहने इस कलर का कपड़ा
नवरात्र के 7वें दिन कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन कहा जाता है कि नीला रंग पहनना शुभ होता है।


नवरात्रि के आठवें दिन पहने इस कलर का कपड़ा
नवरात्र के 8वें दिन महागौरी की पूजा होती है। इस दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ होता है। इस दिन आप गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर ही पूजा करें।


नवरात्रि के नवे दिन पहने इस कलर का कपड़ा
नवरात्र के 9वें दिन मां सिद्दात्री की पूजा की जाती है। इस दिन बैंगनी रंग पहनना बेहद शुभ होता है। इस रंग के कपड़े पहनकर ही मां की पूजा करें और कन्याओं को खिलाएं।

Published on:
08 Oct 2018 09:57 am
Also Read
View All