वाराणसी

काशी विद्यापीठ के खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात, EUSAI से हुआ अनुबंध

परिसर में सुविधाओं को बढ़ाने के साथ खिलाडिय़ों को मिलेगा प्रोत्साहन, नामी स्पोटर््स चैनल पर होगा प्रतियोगिताओं का सीधा प्रसारण
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2018, 9:00 PM IST
Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith
Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith

वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खिलाडिय़ों को बुधवार को बड़ी सौगात मिल गयी है। राष्ट्रीय स्तर की संस्था इलीट यूनिवर्सल स्पोर्ट्स एलासंस इंडिया ( EUSA)से अनुबंध हो गया है। खिलाडिय़ों की तरक्की के लिए इस अनुबंध को मील का पत्थर माना जा रहा है। अब परिसर में खेल की सुविधओं को बढ़ाने के साथ खिलाडिय़ों को भी अधिक आर्थिक संसाधन उपलब्ध हो पायेंगे। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं का नामी स्पोर्ट्स चैनलों पर प्रसारण का रास्ता साफ हो गया है।
यह भी पढ़े:-सावन में सुरक्षा के रहेंगे सख्त बंदोबस्त, ड्रोन से निगहबानी के साथ गंगा घाट पर तैनात होंगे PAC के गोताखोर


काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो.टीएन सिंह व क्रीडा परिषद् की मेहनत रंग लायी है। विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में कुलसचिव डा.साहब लाल मौर्य व इलीट यूनिवर्सल स्पोर्ट्स एलायंस के प्रणव प्रभु व कुरियन ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। परिसर के लिए नया अनुबंध बहुत काम का साबित हो सकता है। काशी विद्यापीठ को छह जिलों की संबद्धता मिलने के बाद खेल का स्तर बहुत बढिय़ा हुआ है। परिसर के छात्र अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। ऐसे मे नये अनुबंध से खिलाडिय़ों के और अधिक संसाधन मिलेंगे। इससे उन्हें तरक्की के नये अवसर भी मिलेंगे। इस अवसर पर वित्त अधिकारी आनंद प्रकाश राय, क्रीडा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो.आरपी सिंह, सचिव डा.संतोष कुमार, डा.अमरेन्द्र कुमार सिंह, लेखाकार जयशंकर सिंह आदि लोग उपस्थित थे। क्रीडा परिषद के डा.सैयद दुलारे हुसैन, डा.राधेश्याम राय, कु बीना, अजय त्रिपाठी आदि लोगों ने अनुबंध पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
यह भी पढ़े:-वीडियो में देखे सुरभि सोनकर के कथक ने सभी को मंत्रमुग्ध किया

जानिए खिलाडियों को क्या होगा फायदा
परिसर में खेलकूद की सुविधा बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर संस्था आर्थिक मदद मुहैया करायेगी। इसके लिए केन्द्र सरकार से लेकर बड़े उद्योगपतियों से संस्था अपने स्तर से मदद लेगी। अच्छे खिलाडिय़ों को संस्था स्पांसर करेगी। उनकी नौकरी देने में सहयोग करेगी। परिसर की प्रतियोगिता का नामी स्पोर्ट्स चैनल में प्रसारण होने से खिलाडिय़ों पर देश भर के विशेषज्ञों की नजर पड़ेगी। कंपनी लोगो के साथ प्रतियोगिता में अपना स्लोगन भी देगी।
यह भी पढ़े:-हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के छात्रों के तोडफ़ोड़ व हंगामे पर वीसी सख्त, कहा जुर्म किया है तो भुगतनी होगी सजा

Published on: