वाराणसी

वाराणसी में मनोज तिवारी, लखीमपुर खीरी कांड को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, केजरीवाल को बताया संस्कृित विरोधी

Manoj Tiwari Targeted Opposition Leaders on Lakhimpur Kheri Violence - बाबा भोले की नगरी काशी में बुधवार को नवरात्र स्पेशल (Navratri Special) में शामिल होने के लिए सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोला। लखीमपुर कांड पर भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर हमला बोला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Oct 2021, 1:46 PM IST
Manoj Tiwari Targeted Opposition Leaders on Lakhimpur Kheri Violence
Manoj Tiwari Targeted Opposition Leaders on Lakhimpur Kheri Violence

वाराणसी.Manoj Tiwari Targeted Opposition Leaders on Lakhimpur Kheri Violence. बाबा भोले की नगरी काशी में बुधवार को नवरात्र स्पेशल (Navratri Special) में शामिल होने के लिए सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोला। लखीमपुर कांड पर भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कश्मीर में भारतीय सेना के जवान आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो जाते हैं। मगर किसी भी राजनीतिक दल को उनके बारे दो मिनट बात करने की फुर्सत नहीं है। इन लोगों का काम है लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले को भाजपा के खिलाफ मुद्दा बनाकर यूपी की जनता को भड़काना। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका गांधी हर मौत, हर दुर्घटना को अलग नजरिए से देखते हैं।

यूपी के लोगों में भाजपा को लेकर भरोसा

मनोज तिवारी ने दावा किया कि यूपी के लोगों में भाजपा को लेकर भरोसा कायम है। सपा-बसपा और कांग्रेस चाहे जितना भी जोर लगा ले, वैसा भरोसा किसी भी राजनीतिक दल को लेकर लोगों में नहीं है। इसके अलावा उन्होंने छठ पूजा के विषय पर भी बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया। सांसद ने कहा कि दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर रोक लगाई गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल हिंदू धर्म के पर्व पर रोक लगा रहे हैं। उन्हें हिंदू धर्म के पर्वों से चिढ़ है। मनोज तिवारी ने आगाह किया कि बनारस से दिल्ली लौटने के बाद वह इस बात का विरोध जरूर करेंगे।

Updated on:
13 Oct 2021, 1:46 PM IST
Published on: