वाराणसी

वाराणसी फ्लाई ओवर हादसा : देखें कैसे आधा दर्जन गाड़ियां अचानक दब गईं औऱ कितने लोग मौत के मुंह में समा गए

वाराणसी फ्लाई ओवर हादसा : सबसे व्यस्ततम इलाका होने के कारण वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। मलबे में कई वाहन दब गए हैं, देखें Video
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2018, 2:03 PM IST
Many people die in varanasi flyover accident
वाराणसी फ्लाई ओवर हादसा, देखें कैसे आधा दर्जन गाड़ियां अचानक दब गईं औऱ कितने लोग मौत के मुंह में समा गए

वाराणसी. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। जिससे उसके मलबे में दबकर 12 लोगों के मौत हो गई वहीं 6 औऱ लोगों के दबने की आशंका है। सबसे व्यस्ततम इलाका होने के कारण वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। मलबे में कई वाहन दब गए हैं। हादसे के बाद घटना स्थल पर भगदड़ का माहौल बन गया। चाको तरफ चीख पुकार मच गई है। मौके पर प्रशासन के साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है।


दरअसल, वाराणसी में ट्रैफिक को कम करने के लिए कैंट रेलवे स्टेशन के पास फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। इस ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य सुस्त गति से चल रहा है। मंगलवार शाम ब्रिज का एक बड़ा पिलर भरभरा कर धराशायी हो गया। हादसे के समय ब्रिज के पास से कई वाहन गुजर रहे थे, जिससे वह इसकी जद में आ गए।

Published on:
Also Read
View All
‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी