वाराणसी

पीएम मोदी से अधिक राहुल गांधी के लिए खतरा साबित हो सकती है महागठबंधन की ताकत

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के विरोधी दल एक साथ चुनाव लडऩे की तैयारी में, कांग्रेस अध्यक्ष की बढ़ सकती है परेशानी
3 min read
Jun 06, 2018
rahul
PM Narendra Modi and Rahul Gandhi

वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी बनाम महागठबंधन के बीच होने की प्रबल संभावना है। कांग्रेस भी चाहती है कि केन्द्र के साथ विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए अन्य दलों से गठबंधन किया जाये। राज्यों में यह गठबंधन चल सकता है जैसा की कर्नाटक में देखने को मिल रहा है लेकिन संसदीय चुनाव में महागठबंधन से पीएम नरेन्द्र मोदी से अधिक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को खतरा हो सकता है।
यह भी पढ़े:-आपको दिख रहे हैं यह संकेत तो समझ जाये कि खराब या अच्छा समय शुरू होने वाला है



पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही बीजेपी लोकसभा चुनाव 2019 लड़ेगी। बीजेपी का इन चुनाव में हार मिले या जीत। पीएम पद का प्रतयाशी किसी हाल में नहीं बदला जायेगा। बीजेपी जानती है कि पीएम मोदी के अतिरिक्त उसके पास ऐसा कोई नेता नहीं है जो भगवा दल को बहुमत दिला सके। इसके चलते पीएम मोदी के नेतृत्व में ही बीजेपी चुनाव लडऩे जा रही है। कांग्रेस की स्थिति अच्छी नहीं है। पूर्वांचल की बात की जाये तो यहां पर कांग्रेस अब तक के सबसे खराब दौर से गुजर रही है। बिना पूर्वांंचल जीते यूपी नहीं जीता जा सकता है और यूपी में जिसे सबसे अधिक सीट मिलेगी वही दल सत्ता पर पहला दावा कर सकता है। यूपी में राहुल गांधी को मायावती व अखिलेश यादव से गठबंधन होने की उम्मीद है। यूपी व पूर्वांचल की बात की जाये तो कांग्रस इस स्थिति में नहीं है कि सपा व बसपा से अधिक सीट देने का दबाव बना सके। कांग्रेस को जितनी सीट मिल सकती है उसी पर उसे चुनाव लडऩा होगा और जीत के लिए सपा व बसपा के कैडर वोटरों पर भरोसा रहेगा।
यह भी पढ़े:-पहली बार पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में किसी मंत्री ने खोली सीएम योगी सरकार की कलई, मचा हड़कंप

जानिए पीएम मोदी से अधिक राहुल गांधी को क्यों है खतरा
दो लोकसभा चुनाव जितने के बाद भी कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा गांधी ने पीएम पद की कुर्सी नहीं ली थी और लगातार दस साल तक मनमोहन सिंह को पीएम बनाया। अब स्थिति बदल चुकी है। कांग्रेस की कमान अब राहुल गांधी के हाथ में आ गयी है और गांधी परिवार के फिर से पीएम की कुर्सी की जरूरत है। पीएम मोदी चुनाव हारे या जीते वह पीएम प्रत्याशी रहेंगे, लेकिन राहुल गांधी के साथ ऐसा होना बेहद कठिन है। महागठबंधन ने उन्हें अभी तक पीएम प्रत्याशी नहीं माना है और कांग्रेस की स्थिति ऐसी नहीं है कि वह राहुल गांधी को पीएम पद का प्रत्याशी बनाने के लिए महागठबंधन पर दबाव डाल सके। महागठबंधन की ताकत जितनी बढ़ती है उतना ही नुकसान राहुल गांधी को उठाना होगा। एक बार राहुल गांधी की कांग्रेस दूसरे दल के पीएम प्रत्याशी के नेतृत्व में चुनाव लड़ती है तो भविष्य में भी पीएम पद पर राहुल गांधी की दावेदारी पर सवाल उठने लगेगा। ऐसे में महागठबंधन अब पीएम मोदी से अधिक राहुल गांधी के लिए खतरा बनता जा रहा है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार को बड़ा झटका, सहयोगी दल के विधायक पर लगा सैकड़ो करोड़ के घपला करने का आरोप

महागठबंधन के पीएम पद के प्रत्याशी को लेकर बीजेपी ने बनायी है रणनीति
बीजेपी लगातार महागठबंधन पर हमला बोल कर पीएम पद का प्रत्याशी नहीं होने की बात कह रही है। बीजेपी जानती है कि एक बार महागठबंधन का पीएम पद का प्रत्याशी घोषित हो जाये तो उसके संसदीय क्षेत्र में घेरना आसान हो जायेगा। बीजेपी ने पहले से ही अमेठी पर खास फोकस किया है जिससे राहुल गांधी को पीएम पद का प्रत्याशी बनाये जाने के बाद उन्हें घेरा जा सके। इसी तरह बीजेपी चाहती है कि महागठबंधन भी अपने प्रत्याशी के नाम की धोषणा कर दे, जिससे चुनाव से पहले उस प्रत्याशी को घेरने की खास रणनीति बनायी जा सके।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी को अब समझ में आ रही होगी अखिलेश यादव की परेशानी, पहले लगाते थे बड़े आरोप

Published on:
06 Jun 2018 03:11 pm
Also Read
View All
सावन में काशी विश्वनाथ धाम में महाकुंभ स्तर की होगी सुरक्षा, पैरामिलिट्री और एटीएस की होगी तैनाती, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

खाते से साइबर फ्रॉड नहीं कर पाए तो गोली मारकर की हत्या, वाराणसी में कारोबारी के मर्डर केस का खुलासा, चौंकाने वाले तथ्य आए सामने

वाराणसी के दालमंडी में फिर चला ‘बाबा’ का बुलडोजर, पुलिस सुरक्षा के बीच चलाया जा रहा ध्वस्तीकरण अभियान

गाय को मिले राष्ट्र माता का दर्जा, वाराणसी में सपा नेता ने खून से लिखा पीएम नरेंद्र मोदी को खत, साथ में लेकर आए थे लैब टेक्नीशियन

वाराणसी में आम से लदे ट्रक ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम