वाराणसी

आईएमडी ने की मौसम पर नई भविष्यवाणी, जानिए होगी बारिश या मौसम रहेगा शुष्क, कोहरा बढ़ाएगा दिक्कत

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने ज्यादातर जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों के लिए मौसम का फोरकास्ट बताया है।
2 min read
• •
Updated: 10 Jan 2024, 8:03 AM IST
UP WEATHER UPDATE
,,आईएमडी ने की मौसम पर नई भविष्यवाणी, जानिए होगी बारिश या मौसम रहेगा शुष्क ?

वाराणसी। भारत मौसम विज्ञान विभाग रोजाना दोपहर 1 बजे 24 घंटे का मौसम अपडेट करता है। ऐसे में 9 जनवरी की दोपहर एक बजे जारी Weather Bulletin के अनुसार उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर खत्म हो चुका है। 10 जनवरी से 15 जनवरी तक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा कई जिलों में घने कोहरे का Yellow Alert है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। वहीं वाराणसी मंडल में किसी भी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं है। यहां तापमान के बढ़ने का फोरकास्ट है। इसके अलावा बारिश का भी कोई आसार नहीं है। वाराणसी में 9 जनवरी को जहां कोहरे की चादर में लिपटी हुई सुबह हुई थी वहीं 10 जनवरी को बादलों के बीच से धूप झांक रही है और हवा चल रही है।

क्या अगले 5 दिन होगी बारिश?

लगातार बन रहे बारिश के मौसम और बारिश से बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी शुरू हो गई थी। ठंड से बीमार होने वालों की तादात बढ़ गई थी। वहीं आईएमडी के ताजा बुलिटेन के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन मौसम शुष्क रहेगा। 13 जनवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ अब हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है, जो समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की दूरी पर फैला हुआ है, जो क्षोभमण्डलीय पछुआ हवाओं में गर्त के ऊपर बना हुआ है, जिसकी धुरी 25°N अक्षांश के उत्तर एवं 72°E देशांतर के लगभग समुद्रतल से 5.1 किलोमीटर ऊपर फैला हुआ है। इससे उत्तर प्रदेश के मौसम और वाराणसी मंडल के मौसम में कोई परिवर्तन होता नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में 10 जनवरी से 15 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

वाराणसी में आज का मौसम

आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार वाराणसी में 10 जनवरी को तापमान अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और रह-रह के धूप निकलेगी। इसके अलावा बुधवार की सुबह 7 बजे वाराणसी में 14 डिग्री तापमान है और सर्द हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। वहीं गाजीपुर में घने बादलों के बीच 15 डिग्री तापमान है और हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। चंदौली में भी तापमान 14 डिग्री और हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। इसके अलावा मंडल के जौनपुर जिले में भी तापमान 14 डिग्री और हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। सभी जगह आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है।

Published on:
Also Read
View All
‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी